{"_id":"62224bbac59fcb71902243ae","slug":"19-counters-will-be-set-up-for-counting-of-votes-preparation-begins-maharajganj-news-gkp4288992176","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना के लिए लगेंगे 19 काउंटर, तैयारी शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना के लिए लगेंगे 19 काउंटर, तैयारी शुरु
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में मतदान के बाद प्रशासन ने मतगणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दस मार्च को मतों की गिनती होनी है। इसके लिए कुल 19 काउंटर बनाए जाएंगे। 14 काउंटर पर एक साथ ईवीएम से मतों की की गिनती की जाएगी। चार काउंटर पर पोस्टल बैलेट के मतों की और एक काउंटर पर सर्विस मतदाताओं के मतों की गणना होगी।
जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,221 बूथों पर तीन मार्च को मतदान हुआ है। सभी विधानसभा की मतगणना दस मार्च को एक साथ विधानसभावार बने गणना टेबल पर की जाएगी। पनियरा विधानसभा में सर्वाधिक 472 बूथों पर मतदान हुआ है। जबकि सदर में 457, सिसवा व नौतनवां में 451-451 और फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में 390 बूथों पर मतदान हुआ है।
बूथों की स्थिति के अनुसार इस बार सदर में सर्वाधिक 34 चक्र और फरेंदा में सबसे कम 28 चक्र की गणना होगी। वहीं, सदर, नौतनवां व सिसवा में क्रमश: 33 चक्र की गणना होगी। उपजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम के पास ही व्यवस्था बनाई गई है। सभी तैयारियों को तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रत्येक गणना टेबल पर होंगे चार कर्मचारी
मतगणना के लिए लगाए जाने वाले प्रत्येक गणना टेबल पर कुल चार कर्मचारी तैनात होंगे। एक गणना सुपरवाइजर के साथ एक गणना सहायक, एक अतिरिक्त गणना सहायक और एक चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी होगा। ऐसे में जिले के सभी पांच विधानसभा में कुल 95 काउंटर बनेंगे। इन पर कुल 380 कर्मचारियों की तैनाती होगी। जिला स्तरीय जिम्मेदार व अन्य भी गणना पर नजर बनाए रखेंगे।