{"_id":"5c82b8a5bdec221444246ac7","slug":"181552070821-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद पंकज त्रिपाठी की पत्नी ने कार्यभार ग्रहण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद पंकज त्रिपाठी की पत्नी ने कार्यभार ग्रहण किया
Sat, 09 Mar 2019 12:17 AM IST
राकेश पांडेय
Maharajganj
Maharajganj
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी ने कनिष्ठ सहायक पद पर ज्वाइन कराया
- फोटो : अमर उजाला
फरेंदा/लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। पुलवामा में शहीद हुए पंकज त्रिपाठी की पत्नी रोहिणी ने शुक्रवार को लक्ष्मीपुर ब्लॉक में कनिष्ठ सहायक के पद पर नौकरी ज्वाइन कर ली। वह अपने देवर शुभम त्रिपाठी के साथ ब्लॉक पहुंचीं। वहां प्रभारी खंड विकास अधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया।
फरेंदा क्षेत्र के हरपुर के बेलहिया निवासी सीआरपीएफ जवान पंकज त्रिपाठी पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद हो गए थे। उनके घर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य सरकार की तरफ से उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। सात मार्च को लखनऊ में उन्हें बुलाकर नियुक्ति पत्र सौंपा गया था। पदभार ग्रहण के बाद शहीद की पत्नी ने कहा कि सरकार ने जो वादा किया था उसे पूरा किया। नौकरी मिलने से वह संतुष्ट हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर जिला प्रशासन उनका स्थानांतरण फरेंदा करा देगा तो और बेहतर होगा। वहां रहकर वह बेटे के पढ़ाई लिखाई पर ध्यान दे सकेंगी। इस दौरान एपीओ सुनील तिवारी, जेई देवेशपति उपाध्याय, सीनियर बाबू संत प्रसाद, वीरेंद्र यादव लिपिक, आशीष सिंह आदि मौजूद रहे।