{"_id":"5c72e85cbdec22105574f9e9","slug":"181551034460-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"52846 किसानों को मिली सम्मान निधि की पहली किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
52846 किसानों को मिली सम्मान निधि की पहली किस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
52,846 किसानों को मिली सम्मान निधि की पहली किस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम स्थल से सम्मान निधि की पहली किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये लाभार्थी किसानों के खाते में भेजी। योजना के तहत जिले के 52846 किसानों को सम्मान निधि की पहली किस्त मिली। इस बीच जिले में प्रतीक स्वरूप 410 किसानों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, कलेक्ट्रेट सभागार, चारों तहसील मुख्यालयों तथा सभी बारह ब्लॉक मुख्यालयों पर दिखाया गया। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 50, चारों तहसील मुख्यालयों पर 30-30 तथा सभी बारह ब्लॉकों पर 20-20 किसानों को सम्मान राशि का प्रतीक स्वरूप प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सभी स्थानों पर किसानों ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन सुना तथा सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी पंकज अग्रवाल, उप निदेशक कृषि डॉक्टर राजेश सिंह, जिला कृषि अधिकारी रवि मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
परतावल प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक सभागार में लाभार्थी प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां प्रोजेक्टर के माध्यम से गोरखपुर के फर्टिलाइजर मैदान में आयोजित का कार्यक्रम को दिखाया गया। यहां 10 किसानों को प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन
धानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक सभागार में प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना में चयनित किसानों को प्रमाण पत्र खंड विकास अधिकारी धानी बसंती देवी ने प्रदान किया। योजना के तहत क्षेत्र के 1052 किसानों का चयन किया गया है।