फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   राजनैतिक समीकरण से केंद्र सरकार की नीव हिल गई

राजनैतिक समीकरण से केंद्र सरकार की नीव हिल गई

Tue, 08 Jan 2019 10:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
राजनैतिक समीकरण से केंद्र सरकार की नीव हिल गई
राजनीतिक समीकरण से केंद्र सरकार की नीव हिली
विज्ञापन

फोटो:-
बहुजन समाज पार्टी के जिला इकाई पदाधिकारियों की बैठक हुई
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। बहुजन समाज पार्टी के जिला इकाई पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को नगर के एक मैरिज हॉल में हुई। इसमें संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के जन्म दिवस को जनकल्याणकारी दिवस के रूप मे मनाने की चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए जोन इंचार्ज गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़ मंडल पूर्व सांसद धनश्याम खरवार ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के राजनीतिक समीकरण से केंद्र सरकार की नीव हिल गई है। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन को कार्यकर्ता जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी हाल में दो नेताओं के संक्षिप्त मुलाकात से केंद्र की सरकार की बेचैनी बढ़ गई है। पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता अपने दम पर बसपा को सत्ता में लाएंगे। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर आज से ही चुनाव की तैयारी शुरू कर दें। पार्टी के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। जोन इंचार्ज सुधीर कुमार भारती, सुरेश चंद्र भारती, मंडल जोन इंचार्ज घनश्याम दास, जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गौतम, दुलारी देवी, राजेश कुमार गौतम, गोरख बाबू, प्रहलाद कन्नौजिया, प्रहलाद कन्नौजिया, मनोज पासवान, परशुराम यादव, तबारक हुसैन, अशोक प्रताप निषाद, राजेंद्र दूबे, रामराज चौरसिया, चंदन तिवारी, हरिओम पासवान, रामचंद्र बौद्ध, सुभाष गौतम, श्रवण पटेल, सदानंद भारती, सुबाष प्रजापति, गामा प्रसाद, शत्रुघ्न कन्नौजिया, भीमसेन पासवान, जितेंद्र गौतम, अंबरीश राव, लल्लन और पल्टन प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed