{"_id":"5c1e856abdec2256e1300fdc","slug":"181545504106-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित मिले तीन बीडीओ से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित मिले तीन बीडीओ से जवाब तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपस्थित मिले तीन बीडीओ से जवाब तलब
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी राम सिंहासन प्रेम व परियोजना निदेशक राजकरन ने शुक्रवार को रात में करीब 8.10 बजे से ब्लॉक मुख्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन बीडीओ व दो एडीओ सहित छह कर्मचारी आवंटित आवास पर नहीं मिले। इन लोगों से सीडीओ ने स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। जिन तीन बीडीओ से स्पष्टीकरण तलब किया गया है, उनमें धानी, सिसवां व लक्ष्मीपुर बीडीओ शामिल हैं।
सीडीओ ने बताया कि जब लक्ष्मीपुर ब्लॉक का निरीक्षण किया गया तो बीडीओ गिरजा पांडेय नहीं मिलीं। एडीओ पंचायत लक्ष्मीपुर से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि साधन न मिलने की वजह से जिला मुख्यालय पर रुक गए हैं। इसके बाद फरेंदा व धानी ब्लॉक का निरीक्षण किया गया तो बीडीओ धानी बसंती देवी मौके पर उपस्थित नहीं मिलीं। रात सवा नौ बजे एडीओ पंचायत के आवास का निरीक्षण किया तो आवास बंद मिला जबकि बीडीओ फरेंदा मौजूद रहे। इसी प्रकार जब परियोजना निदेशक ने ब्लॉक मुख्यालय सिसवां में आवासीय परिसर का निरीक्षण किया तो यहां बीडीओ उपस्थित नहीं मिलीं। इनके अतिरिक्त ऋषिकेश यादव, राकेश त्रिपाठी, हरीलाल चौधरी व विकास सिंह भी अपने आवंटित आवास पर उपस्थित नहीं मिले। सीडीओ ने कहा कि बीडीओ व एडीओ पंचायत अपने आवंटित आवास पर नहीं मिले। ड्यूटी वाले ब्लॉक मुख्यालय पर रात्रि निवास के निर्देश के बावजूद आवास पर न मिलना लापरवाही व अनुशासनहीनता का द्योतक है। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले सभी लोगों को नोटिस जारी तक जवाब तलब किया गया है।