{"_id":"59c8e8924f1c1b8e688b6528","slug":"181506338962-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटकती मिली लाश, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटकती मिली लाश, हत्या की आशंका
Updated Mon, 25 Sep 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। सोमवार को सुबह कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कारिडिहां के बगीचे में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 58 वर्षीय व्यक्ति की लाश पेड़ से लटकती हुई मिली। हत्या की आशंका जताई जा रही है। गांव के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोमवार को सुबह जब ग्रामीण गांव के बाहर पश्चिम स्थित बगीचे की तरफ गए तो गांव के ही 58 वर्षीय खदेरू पुत्र झीनक की लाश एक पेड़ पर फंदे से लटकते हुए दिखी। धीरे-धीरे यह बात पूरे गांव में फैल गई। उसी दौरान किसी ने 100 नंबर पर इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज चिउटहां फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
बताया जाता है कि खदेरू मूल रूप से चौक थाना क्षेत्र के दरहटा का निवासी था। उसके परिवार में कोई नहीं था। इसलिए वह बचपन से ही अपने मौसेरे भाई श्रीकांत के घर कारिडिहां में रहता था। रविवार की शाम शराब के नशे में घर आया तो घर वालों ने एतराज किया। इसके बाद सुबह गांव के पश्चिम एक बागीचे में उसकी लाश पेड़ से लटकती मिली। उसकी नाभि से खून निकला हुआ था, जिससे लोग हत्या की आशंका जता रहे थे।
विज्ञापन
एसओ कोठीभार मनीष कुमार सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की कारण का पता चल पाएगा।