{"_id":"5978e4fe4f1c1b123a8b474b","slug":"181501095166-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के खिलाफ मुसहर समुदाय ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के खिलाफ मुसहर समुदाय ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। कोटे का राशन न देने से आक्रोशित भेड़िहारी गांव के मुसहर समुदाय के लोगों ने कोटेदार के खिलाफ बुधवार को तहसील में प्रदर्शन किया। रामवृक्ष गिरी, गिरिजेश गुप्ता, अमरनाथ, रमावती देवी, जड़ावती देवी, सीता देवी, ज्ञानती देवी, वीरेंद्र, दुलारी, सुभावती, सुग्रीव, मदन ने आरापे लगाया कि राशन कार्ड होने के बावजूद कोटेदार राशन नहीं देता है। गांव वालों का कहना है कि जब भी ने राशन लेने जाते हैं तो कोटेदार राशन का उठान न होने की बात कह कर लौटा देता है। मुसहर समुदाय के लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर राशन दिलाने की मांग की है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रसाद का कहना है कि कोटेदार की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
दंगल प्रतियोगिता का आयोजन कल
नौतनवां। नागपंचमी के मौके पर शुक्रवार को नगर के सुंडी रोड पर स्थित भुंडी पोखरा पर क्षेत्रिय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति के सदस्य दीपक अग्रहरि ने बताया कि समाज सेवी नंदलाल जायसवाल के पिता स्व. रामआसरे जायसवाल की स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता में नेपाल, गोरखपुर, अयोध्या, बनारस, गाजीपुर सहित कई जगहों के पहलवान हिस्सा लेंगे।