{"_id":"69c0594c7eafa6f1c509d75d","slug":"18-policemen-including-an-inspector-were-transferred-maharajganj-news-c-209-1-skn1001-147882-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एक निरीक्षक समेत 18 पुलिसकर्मियों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एक निरीक्षक समेत 18 पुलिसकर्मियों का तबादला
Mon, 23 Mar 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी ने की कार्रवाई
कुछ जगहों से मिल रही थीं लोगों की समस्याएं नहीं सुनने की शिकायतें
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने रविवार को जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए एक निरीक्षक समेत 18 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। एसपी को पिछले कुछ समय से फरियादियों की शिकायत न सुनने एवं अन्य शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद उन्होंने इस पर कार्रवाई की है।
एसपी के हवाले से पुलिस मीडिया सेल ने जानकारी दी कि इंस्पेक्टर हरिनारायण दीक्षित थाना मेंहदावल से प्रभारी एएचटी थाना तैनात किया गया है। वहीं, पुलिस लाइंस से एसआई राकेश कुमार को एसएसआई थाना मेंहदावल, एसआई दिलीप सिंह, प्रभारी चौकी जगदीशपुर से चौकी प्रभारी काली जगदीशपुर, रविंद्र सिंह यादव प्रभारी चौकी पचपोखरी से चौकी प्रभारी जगदीशपुर, शत्रुघन सिंह को पुलिस लाइंस से साइबर क्राइम थाना, ललितकांत यादव प्रभारी चौकी काली जगदीशपुर से साइबर क्राइम थाने में तबादला किया गया है।
इसके अलावा, अशोक कुमार तिवारी पुलिस लाइंस से सम्मन सेल, रामकुशल सिंह थाना दुधारा से चौकी प्रभारी पचपोखरी के रुप में तैनात किया गया है। इसके अलावा हेड कांस्टेबल बृज नारायण यादव हेड मुहर्रिर थाना दुधारा से इसी पद पर थाना मेंहदावल, अमित मद्धेशिया कार्यालय थाना मेंहदावल से हेड मुहर्रिर थाना दुधारा, सौरभ कुमार सिंह यूपी 112 से थाना कोतवाली खलीलाबाद सीसीटीएनएस, महिला कांस्टेबल गुंजन पांडेय को महिला परामर्श केंद्र सीसीटीएनएस धनघटा से थाना कोतवाली खलीलाबाद, कांस्टेबल रंजन कुमार राजभर को पुलिस लाइन से थाना दुधारा, जोगिंदर खरवार कार्यालय सीओ धनघटा से थाना बखिरा कार्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
रिजर्व पुलिस लाइंस से कांस्टेबल उदय प्रताप सिंह को थाना मेंहदावल, जितेंद्र कुमार कोतवाली, शिवम यादव को साइबर क्राइम थाना और सर्विलांस सेल से कांस्टेबल पियूष गुप्ता को साइबर क्राइम थाना पर तैनात किया गया है। एसपी से सभी पुलिसकर्मियों को अपने तैनाती स्थल पर तत्काल तैनात कराने का आदेश दिया है।