फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   18 Officials with 5 Officers absent in Office

सीडीओ के निरीक्षण में पांच अधिकारियों समेत 18 अनुपस्थित

Sat, 28 Aug 2021 06:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
18 Officials with 5 Officers absent  in Office
पांच अधिकारियों समेत 18 गैरहाजिर कर्मियों का वेतन रोका, स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार की सुबह विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पांच अधिकारियों समेत कुल 18 कर्मी अनुपस्थित मिले, जिनसे स्पष्टीकरण तलब करते हुए उनका वेतन रोक दिया गया है।
उनके निरीक्षण में जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार व उनके कार्यालय में तैनात कर्मी कमलेश्वर पटेल, मणिंद्र सिंह, राजेश सिंह, उत्कर्ष शुक्ला व जयप्रकाश यादव अनुपस्थित मिले। जिला कृषि रक्षा अधिकारी हिमाचल सोनकर व उनके कार्यालय के कर्मी अल्ताफ अनुपस्थित पाए गए। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में तैनात एडीईएसटीओ उमा पांडेय 24 अगस्त से, संतराज प्रजापति 26 अगस्त से तथा प्रमोद यादव, संतोष साहनी व राजेश दीक्षित भी गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनुपस्थित मिले। नेडा कार्यालय में परियोजना अधिकारी अनुपस्थित मिले तथा वहां पर तैनात कर्मी रामराज गुप्ता एवं आबिद अहमद को सीडीओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। सहायक निबंधक सहकारिता सवींद्र सिंह भी अनुपस्थित मिले। उप दुग्धशाला विकास अधिकारी भी अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने पंचायत राज विभाग, सहायक निदेशक मत्स्य, जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं जिला समाज कल्याण विभाग में अभिलेखों के अव्यवस्थित रखरखाव पर जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि 10 साल से ऊपर वाले निष्प्रयोज्य अभिलेखों को स्टोर रूम में सुरक्षित रखवाएं तथा कार्यालय को साफ-सुथरा रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कार्यालयों के निरीक्षण में उपस्थित मिले जिम्मेदार
सीडीओ के निरीक्षण में जिला कार्यक्रम, जिला विकास, कौशल विकास मिशन, जिला कार्यक्रम, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण, जिला प्रोबेशन कार्यालय, जिला युवा कल्याण, जिला समाज कल्याण कल्याण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित मिले। सभी को सफाई व कार्यालयों को व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में लगाए गए पोस्टर को देखते हुए सभी विभागों के जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी को लेकर ऐसे ही पोस्टर लगाना सुनिश्चित करें।
शौचालय की गंदगी देख जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान डीडीओ कार्यालय के पास स्थित शौचालय की बदहाली को देख उन्होंने नाराजगी जताई। जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि विकास भवन के शौचालयों को दुरुस्त कराने का कार्य करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

कार्यालय को अलग कराने का दिया निर्देश
जिला बचत एवं जिला ग्रामोद्योग कार्यालय के एक ही कक्ष में चलने की स्थिति को देखते हुए उन्होंने जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि कार्यालय को अलग-अलग किया जाए तथा बचत विभाग के चेंबर को खाली कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed