{"_id":"682cd64c40f03902c40c59de","slug":"18-electric-and-12-solar-high-mast-lights-installed-in-vantaniya-village-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-149605-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वनटानिया गांव में लगी 18 विद्युत एवं 12 सोलर हाईमास्ट लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वनटानिया गांव में लगी 18 विद्युत एवं 12 सोलर हाईमास्ट लाइट
Wed, 21 May 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 21 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
सोलर लाइट।
महराजगंज। भारतीय स्टेट बैंक-सीएसआर पहल से जनपद महराजगंज के सभी 18 वनटांगिया गांव विद्युत एवं सोलर हाईमास्ट लाइट से जगमग हो गए हैं। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वन क्षेत्र जनपद महराजगंज में हैं।
इन वनों के रोपण का कार्य 1860 से वनटांगिया के लोग कर रहे थे। वन विभाग के रिकार्ड बताते हैं कि 1890 में वनटांगिया के लोगों को रंगून म्यनमार प्रशिक्षण के लिए भेजा गया था। वनटांगिया के लोग साखू और सागौन के पौधरोपण के लिए विशेषज्ञ माने जाते हैं।
1984 में नई वन नीति के आधार पर पेड़ों की कटाई बंद हो गई और वनटांगिया के लोगों का आंदोलन शुरू हो गया। वर्षों तक मुकदमे चले हाईकोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वनटांगिया गांव को राजस्व गांव घोषित किया। फिर उनके जीवन में उजाला आ गया और मुख्य धारा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
घने जंगलों में स्थित पांच गांव में अभी भी बिजली नहीं पहुंच पाई है। बांटा गया गांव में मकान बन गए हैं। अन्य सुविधाएं मिल रही हैं। सड़क भी बन रही है, लेकिन प्रकाश की व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक से सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत वनटांगिया गांव में श्री भारद्वाज ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के प्रस्ताव पर लाइट लगाने का अनुरोध किया गया था। स्टेट बैंक ने इस महत्वपूर्ण योजना को स्वीकृति प्रदान की।
वित्तराज्य मंत्री ने बताया कि वनटांगिया हथियहवां में तीन, कंपार्ट 24 में तीन, बलुआहिया में दो, तिनकोनिया में दो व दौलतपुर में दो सोलर हाईमास्ट लाइट स्थापित किया गया है। इसी क्रम में वन टांगिया गांव कंपार्ट 26-27 में दो, कंपार्ट 28 में दो, उसरहवा में दो, बेलासपुर में दो, बरहवां चंदनचाफी में दो, भारी भैंसी में दो, सुरपार में दो, खुर्रामपुर में दो, अचलगढ़ में एक व कानपुर दर्रा में एक विद्युत सेमी हाई मास्टर लाइट स्थापित किया जा चुका है। सभी वनटांगिया गांव में 18 विद्युत एवं 12 सोलर लाइटें लगने से दूधिया प्रकाश से जगमग हो गया है और जंगली पशुओं से सुरक्षा होगी तथा वन टांगिया के लोगों का जीवन स्तर अच्छा होगा।
स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि गांव में जंगली जानवरों से सुरक्षा में लाइट मददगार होगी। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रवीण भारती ने अवगत कराया कि सभी लाइट 30 स्थापित हो गई है। मुसहर गांव में लगने वाली 9 लाइट 30 मई तक स्थापित हो जाएगी। वनटांगिया समिति के मंडल अध्यक्ष जयराम, नूर मोहम्मद, रमाशंकर, रामानंदनिषाद, मोतीलाल, चिंगारी, सूर्यभान, नंदलाल, रमेश, चंद्रशेखर ने खुशी जाहिर की।