फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   179 remained absent in Navodaya entrance exam

Maharajganj News: नवोदय प्रवेश परीक्षा में 179 रहे अनुपस्थित

Sat, 08 Feb 2025 08:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 08 Feb 2025 08:59 PM IST
विज्ञापन
179 remained absent in Navodaya entrance exam
महराजगंज। जवाहर नवोदय विद्यालय धनेवा-धनेई महराजगंज में शनिवार को कक्षा 9 और 11 के लिए प्रवेश परीक्षा कड़ी निगरानी में संपन्न हुई। सख्ती के चलते 179 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

नवोदय में कक्षा 9 में प्रवेश के लिए महज 4 सीटें रिक्त हैं, लेकिन इसके लिए 738 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। शनिवार को नवोदय स्कूल परिसर में ही सीसीटीवी की निगरानी में सुबह 11:30 से 1:30 तक परीक्षा संपन्न हुई। प्रवेश परीक्षा में सिर्फ 587 विद्यार्थियों ने ही प्रतिभाग किया और 151 अनुपस्थित रहे। निर्धारित सत्य सीमा में अंग्रेजी, हिंदी, गणित और सामान्य विज्ञान जैसे विषयों से प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन

इसी समय सीमा में कक्षा 11 की 25 सीटों के लिए भी प्रवेश परीक्षा हुई। प्रवेश के लिए 71 ने आवेदन किया था जिसमें से 43 शामिल हुए और 28 अनुपस्थित रहे। मानसिक क्षमता, अंग्रेज़ी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे गए। जवाहर नवोदय स्कूल के प्राचार्य आरके राय ने बताया कि कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा संपन्न कराई गई। प्रवेश परीक्षा का परिणाम वेबसाइट पर और स्कूल के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed