{"_id":"67af9798e474f22f18028c08","slug":"172-roads-will-be-rejuvenated-with-rs-48-crore-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-142651-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 48 करोड़ से 172 सड़कों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 48 करोड़ से 172 सड़कों का होगा कायाकल्प
Sat, 15 Feb 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। 172 सड़कों की मरम्मत जल्द होगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 48 करोड़ रुपये की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी।
जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न इलाकों में कई सड़कें लंबे समय से जर्जर स्थिति में हैं। खराब सड़कों के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क की दुर्दशा के कारण दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ गई है।
ग्रामीण क्षेत्रों में कई मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं, लेकिन अब 172 सड़कों के कायाकल्प की योजना बनाई गई है। इसमें प्रमुख सड़कें, लिंक मार्ग और ग्रामीण संपर्क मार्ग शामिल हैं। परसौनी खास से सोनपिपरी में 32.90 लाख, परसा पांडेय का हिसवा टोला का विभागीय हाट मिक्स प्लांट से नवीनीकरण कार्य लागत 31 लाख रुपये, घोड़नामपुर चौराहे से लोधपुर सहजना बाबू संपर्क मार्ग का विभागीय हाट मिक्स प्लांट से नवीनीकरण कार्य लागत 30.30 लाख रुपये से होगी। इसके अलावा नैनसर गांव के छविलासपुर संपर्क का नव निर्माण 27.80 लाख रुपये, बरगदवा गनेशपुर से मनिकपुर संपर्क मार्ग 24.80 लाख रुपये, महदेईया भगवानपुर मार्ग से मधूपुर संपर्क मार्ग 24.80 लाख रुपये, फरेंदा बृजमनगंज किमी 15 से राहत नगर से अवधनगर संपर्क मार्ग 24.80 लाख रुपये, महुलानी सिंकदरपुर मार्ग 23.20 लाख रुपये की खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
सितेंद्र ने बताया कि लालपुर से कल्याणपुर संपर्क मार्ग मरम्मत हो जाने से आवागमन में सहूलियत मिलेगी। यह सड़क लंबे समय से खराब है। गिरजा देवी ने बताया कि कोल्हुई से लोटन मार्ग से होकर बड़गो संपर्क के रास्ते अपने पति के साथ एक सप्ताह पूर्व दवा कराकर घर लौट रही थी।
इसी दौरान गड्ढे में बाइक अनियंत्रित होकर गिरने के कारण चोट लगी थी।