फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पहिए से हवा निकाले जाने से नाराज श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

पहिए से हवा निकाले जाने से नाराज श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

Sun, 02 Dec 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
पहिए से हवा निकाले जाने से नाराज श्रमिकों ने किया प्रदर्शन
पहिए से हवा निकाले जाने से नाराज श्रमिकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शहर में सक्सेना चौक पर खडे़ मजदूरों पर पुलिस नाराज हो गई। हर रोज चौराहे पर खडे़ होकर काम की तलाश करने वाले मजदूरों को पुलिस शनिवार को अचानक भगाने लगी। आरोप है कि मजदूरों एवं राजमिस्त्री के साइकिल के पहिए की हवा पुलिस कर्मियों ने निकल दी। साथ ही मारापीटा। इससे नाराज मजदूरों ने सक्सेना चौक पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने खाकी का खौफ दिखाकर मजदूरों को चौराहे से हटा दिया। पुलिस के डर से मजदूर चौराहे से हट गये। लेकिन पुलिस की मनमानी के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया जताई।
शनिवार को शहर के सक्सेना चौक पर मजदूर एवं मिस्त्री खडे़ थे। अचानक पुलिस ने मजदूरों के साइकिल के पहिए की हवा निकाल दी। एक मजदूर ने कारण पूछने की हिम्मत जुटाई तो पुलिस कर्मियों ने उसे चौराहे से हटने के लिए कहा। इससे नाराज मजदूरों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गुस्से का इजहार किया। मजदूरों ने कुछ देर तक चौराहे पर प्रदर्शन किया। यह देख पुलिसकर्मियों ने वर्दी का खौफ दिखाते हुए मजदूरों को चौराहे से हटा दिया। मजदूर रामरतन, राजकुमार, बृजेश कुमार, श्रीराम ने बताया कि पुलिस की मनमानी से परेशानी हुई। बेवजह साइकिल से हवा निकाल दिया गया। काम की तलाश में मजदूर चौराहे पर खड़े होते हैं। लेकिन पुलिस पता नहीं किन कारणों से चौराहे से हटाना चाहती है। गरीबों को हर कोई सता रहा है। खाकी का खौफ दिखाकर परेशान किया जा रहा है। हर रोज पुलिस द्वारा मारा पीटा जाता है। इस दौरान रामकिशुन, जयहिंद शर्मा, मोहम्मद कुरैश, नौशाद, श्रवण, प्रमोद कुमार, सुनील निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर चौकी इंचार्ज बृजेश सिंह का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं। किसी का उत्पीड़न नहीं किया गया है। चौराहे पर जाम लगने के कारण मजदूरों को हटने के लिए कहा गया। यही बात मजदूरों को नागवार लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed