फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बूचड़खानों को बजरंगदल ने हटाए जाने की मांग की

बूचड़खानों को बजरंगदल ने हटाए जाने की मांग की

Tue, 15 May 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
बूचड़खानों को बजरंगदल ने हटाए जाने की मांग की
बजरंग दल - फोटो : फाइल फोटो

विज्ञापन

महराजगंज। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को जिलाधिकारी से मिला। पत्रक देकर बीते दिनों बलिया पुल के पास बजरंग दल के कार्यकर्ता अंबरीश पटेल के ऊपर जानलेवा हमला करने वालों की गिरफ्तारी और बूचड़खानों मुख्य सड़क से दूर कराने की मांग की।
बजरंग दल के जिला सह संयोजक अमित पांडेय ने नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जो पत्रक दिया उसमें कहा है कि बजरंग दल के कार्यकर्ता पर बीते दिन बलिया पुल पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने प्राणघातक हमलाकर अन्य धाराओं में केस दर्ज किया, जो अभी फरार चल रहे हैं। इस मामले में सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

पत्रक में यह भी कहा गया है कि महराजगंज से शिकारपुर के बीच मुख्य सड़क पर जितने भी बूचड़खाने हैं ,उन सभी को सड़क से दूर किया जाए। जितने में अवैध बूचड़ख़ाने चल रहे हैं उन सभी को बंद करा दिया जाए। प्रतिनिधि मंडल में शामिल रहने वाले बजरंग दल कार्यकर्ताओं में विष्णु व्रत मिश्र, सत्यम चौबे, मनीष पांडेय, अंकित, दीपेंद्र मिश्रा, अमित आदि के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed