{"_id":"5a0988644f1c1bee688bb097","slug":"171510574180-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल गए युवक की मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल गए युवक की मिली लाश
Updated Mon, 13 Nov 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंदुरियां झनझनपुर में सड़क के किनारे सोमवार को सुबह एक युवक का शव मिला। युवक अपने ससुराल सिंदुरियां आया हुआ था। उसकी पत्नी भी मायके में है। वह पत्नी से निचलौल जाने की बात कह कर निकला और देर शाम फोन कर वापस आने की जानकारी दी लेकिन देर रात वह नहीं लौटा तो सभी परेशान रहे। सोमवार की सुबह युवक का शव सिंदुरियां गांव से महज 600 मीटर की दूरी पर सिंदुरियां-झनझनपुर मार्ग पर सड़क के किनारे मिला। कोई इसे हत्या मान रहा है तो कोई दुर्घटना समझ रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से पत्नी व परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सोमवार की सुबह को सिंदुरियां गांव के कुछ लोग टहलने निकले तो गांव से करीब 600 मीटर की दूरी पर एक युवक का शव दिखा। ग्रामीणों ने गांव के अन्य लोगों को इस बात की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर गांव के तमाम लोग इकट्ठे हो गए। फिर लोगों े पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मृतक के फोन से हुए काल के माध्यम से उसकी शिनाख्त हुई। मोबाइल में मिले नंबर से फोन करने पर उसके ससुराल में पत्नी नर्वदा को पति के मौत की जानकारी दी गई। मृतक की पहचान लक्ष्मण पुत्र रामसेवक (30) चिऊरहां कोतवाली सदर के रूप में हुई। उसकी ससुराल सिंदुरियां में चंद्रिका के यहां है। पत्नी नर्वदा मायके में ही है। बताया गया कि रविवार को लक्ष्मण अपने घर से ससुराल सिंदुरियां आया। यहां पत्नी से निचलौल जाने की बात कह कर बाइक से चला गया। देर शाम उसने पत्नी नर्वदा को फोन करके बताया कि जल्दी आ रहा है, लेकिन देर रात तक वह नहीं लौटा तो ससुराल के लोग परेशान हो गए। पत्नी नर्वदा ने भी उसे फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सोमवार की सुबह पांच बजे टहलने गए गांव के लोगों ने लक्ष्मण की लाश देख शोर मचाया। वह बाइक के पास मृत पड़ा हुआ था। उसका चप्पल सिर के पास पड़ा हुआ था। मृतक की पत्नी नर्वदा और बेटा आयुष का रो-रोकर बुरा हाल है। कोई इसे हत्या मान रहा है तो कोई दुर्घटना समझ रहा है। बहरहाल पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
चौकी प्रभारी सिंदुरिया आदित्य मिश्र का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।