फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   जनसंख्या स्थिरता पखवारा 11 से

जनसंख्या स्थिरता पखवारा 11 से

Mon, 10 Jul 2017 06:43 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
जनसंख्या स्थिरता पखवारा 11 से
महराजगंज। सोमवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में सीडीओ राम सिंहासन प्रेम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 11 जुलाई से चलने वाले जनसंख्या स्थिरता पखवारा दिवस के बारे में जानकारी दी गई। सीडीओं ने जनसंख्या नियंत्रण के बारे में लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। सीडीओ ने कहा कि लोगों को परिवार नियोजन के बारे में जागरूक करने से ही इस पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकाता है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरके तिवारी ने सभी स्वास्थ्य कर्मी ब्लॉक स्तर पर परिवार नियोजन के विधियों के बारे में प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसंख्या स्थिरता पखवारा में जिले के सभी सीएचसी पर दो कैम्प आयोजित किया जाएगा। इस बारे में भी लोगों को बताया जाए। इतना ही नहीं नसबंदी से लाभ और सरकार द्वारा किए जाने वाले प्रयास के बारे में भी लोगों को बताया जाए। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन के बारे में जानकारी देने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पंफलेट दिया जाए। ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि परिवार कल्याण से संबंधित काउंसिलिंग के लिए स्टाल लगाए जाएं। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. आईए अंसारी, डीपीओ गायत्री सिंह, सीडीपीओ निर्भय सिंह, श्रीभागवत सिंह स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, अंजनी कुमार सिंह, सूर्य प्रताप सिंह उमेश यादव, गणेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के मिठौरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एनम, आशाओं को जनसंख्या पखवाड़ा एवं मिशन इंद्रधनुष के बारे में जानकारी दी गई । जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर केपी सिंह ने बताया कि ग्यारह से चौबीस जुलाई तक जनसंख्या पखवारा एवं मिशन इन्द्रधनुष शुरू हो रहा है। जनसंख्या पखवाड़ा के अंतर्गत संगनी को पांच पुरुष नसबंदी एवं बीस महिला नसबंदी का लक्ष्य दिया गया है। महिलाओं को नसबंदी कराने पर अब चौदह सौ के स्थान पर दो हजार मिलेगा, पुरुषों को नसबंदी कराने पर पच्चीस सौ रुपये मिलेंगे। मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के अंतर्गत छूटे हुए बच्चों को टीकाकरण करा जाएगा। इस अवसर पर गोरख यादव, रिपुंजय पांडेय, बिजय प्रताप सिंह, सुनीता, प्रीति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed