फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   17 retired teachers were honored.

Maharajganj News: सेवानिवृत 17 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Mon, 03 Nov 2025 06:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 03 Nov 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
17 retired teachers were honored.
महराजगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से सदर बीआरसी परिसर में शिक्षा उन्नयन गोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें वर्ष 2018 से 2025 तक सेवानिवृत 17 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बीएसए रिद्धि पांडेय ने शिक्षकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

बीएसए ने कहा की शिक्षक जीवनभर ज्ञान-अनुभव से समाज को दिशा देते हैं। सेवानिवृत होना विभागीय प्रक्रिया है। जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने कहा की शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं। समाज-राष्ट्र के योगदान में उनकी भूमिका अहम है। जिलामंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष डॉ. त्रिभुवन गोपाल, खंड शिक्षा अधिकारी अंकिता सिंह, राधेश्याम गुप्ता, जिला संयुक्त मंत्री अखिलेश पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन

सम्मानित सेवानिवृत शिक्षकों में देवीशरण त्रिपाठी, अमेरिका प्रसाद, सतीश विश्वकर्मा, सुरेश पटेल, सुग्रीव यादव, रामबिजुल, राधेश्याम यादव, कमलेश मिश्र, कौशिक मुनि पाण्डेय, गिरिजा निवास, शांति देवी, पुष्पलता, कवींद्र दास आदि शामिल हैं। राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त धन्नू चौहान, डॉ. प्रभुनाथ गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, अनिरुद्ध निराला एवं श्रीचंद को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने आभार व्यक्त किया। संचालन पंकज कुमार मौर्य एवं दिवाकर ध्वज सिंह ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed