फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   17 dilapidated roads of Anandnagar will be rejuvenated with Rs 4.82 crore.

Maharajganj News: 4.82 करोड़ से आनंदनगर की 17 जर्जर सड़कों का होगा कायाकल्प

Thu, 21 May 2026 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
17 dilapidated roads of Anandnagar will be rejuvenated with Rs 4.82 crore.
महराजगंज। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) विभाग द्वारा नगर पंचायत आनंदनगर की जर्जर सड़कों के कायाकल्प की तैयारी शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में 17 सड़कों के निर्माण कार्य को स्वीकृति मिल गई है। इन सड़कों का निर्माण सीसी रोड के रूप में कराया जाएगा, जिस पर लगभग 4.82 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन




डूडा अधिकारी प्रेमशंकर पांडेय ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कराई जाएगी। इसके बाद संबंधित वार्डों में सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से खराब पड़ी सड़कों के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के मौसम में स्थिति और खराब हो जाती थी, जिससे स्थानीय नागरिकों में नाराजगी थी। अब योजना के तहत सड़कों के निर्माण से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन




योजना के अंतर्गत नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर दो कल्याणपुरम नगर वार्ड, वार्ड नंबर 3 पंचशील नगर, वार्ड नंबर 4 गणेशपुर वार्ड, वार्ड नंबर 7 औद्योगिक नगर, वार्ड नंबर 10 विंध्यवासिनी नगर, वार्ड नंबर 11 शास्त्री नगर तथा वार्ड नंबर 14 सुभाष नगर समेत कुल 17 जर्जर सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वर्षों से सड़कें बदहाल स्थिति में थीं। जगह-जगह गड्ढे होने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। सीसी सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। प्रेमशंकर पांडेय ने कहा निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कराया जाएगा और समयबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed