फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   1637 youth got employment with investment of Rs 387 crore

Maharajganj News: 387 करोड़ के निवेश से 1637 युवाओं को मिला रोजगार

Mon, 05 Aug 2024 04:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 05 Aug 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
1637 youth got employment with investment of Rs 387 crore
महराजगंज। जनपद में औद्योगिक माहौल बन रहा है। औद्योगिक इकाईयां गति पकड़ रही है। चालू हो चुकी 10 प्रमुख परियोजनाओं में 387 करोड़ का निवेश हुआ है। इन इकाईयों में 1687 युवाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं।
विज्ञापन

जनपद में होटल, रेस्त्रा की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सड़क, परिवहन के बढ़ते साधनों के साथ औद्योगिक गतिविधियां भी तेज हुई हैं। अच्छा औद्योगिक माहौल के कारण 2023 से अब तक उद्योग विभाग को 2576 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव मिल चुका है। इन परियोजनाओं में 702 करोड़ की परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं। इनमें प्रमुख 10 उद्योगों में 387 करोड़ का निवेश हुआ है। हालांकि इन परियोजनाओं में ज्यादातर अस्पताल, होटल, रेस्टोरेंट, पार्क, राइसमिल आदि शामिल हैं। उद्योगों की स्थापना के लिए जनपद में 114 लोगों ने जमीन भी ले लिया है।
विज्ञापन

शांति फाउंडेशन ने मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 300 करोड़ का निवेश किया है, जिसमें 1000 लोगों को रोजगार मिल रहा है। उद्यमी ब्रिजेश कुमार जायसवाल ने सावित्री देवी हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के तहत होटल एवं हॉस्पिटैलिटी में 13.75 करोड़ का निवेश किया है, जिसमें 80 लोगों को रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश कुमार ऐश्वर्य गुप्ता की कंपनी टूरिज्म हॉस्पिटैलिटी ने एम्यूजमेंट पार्क में 10 करोड़ का निवेश किया है। सुधाकर जायसवाल ने ओम एग्रोनरी प्राइवेट लिमिटेड ने राइस मिल स्थापना के लिए 10 करोड़ का निवेश किया है। इसमें 10 लोगों को रोजगार मिल रहा है।

गौरी शंंकर गुप्ता की कंपनी जीएस गुडविल फर्नीचर ने वाटर पार्क में निवेश 10 करोड़ का निवेश किया है। इसमें 70 लोगों को रोजगार मिल रहा है। वीआरवी आलमोनियम प्राइवेट लिमिटेड का अल्युमिनियम एक्सट्रेशन प्लांट लगा है, जिसमें 10 करोड़ का निवेश से 80 लोगों को रोजगार मिला है। होटल प्रताप में 9.5 करोड़ का निवेश किया है। जिसमें 42 लोगों को रोजगार के अवसर मिले हैं।


जनपद में अच्छा औद्योगिक माहौल होने के कारण उद्योगों में निवेश का ग्राफ बढ़ रहा है। अब तक 702 करोड़ की परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं।
-अभिषेक प्रियदर्शी, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed