{"_id":"5c880211bdec22140f075421","slug":"161552417297-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बूथों पर लगेंगे नए हैंडपंप, 3","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बूथों पर लगेंगे नए हैंडपंप, 3
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बूथों पर लगेंगे नए हैंडपंप, 38 होंगे रिबोर
जिले में 262 बूथों पर हैंडपंप खराब
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिला पंचायत राज विभाग की ओर से मतदान बूथों पर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए दो स्थानों पर नए हैंडपंप लगाने की तैयारी चल रही है। वहीं 38 हैंडपंपों को रिबोर किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए विभाग की ओर से सभी बूथों पर पेयजल व्यवस्था से जूड़ी सूचना मांगी गई थी। ब्लॉकों से मिली सूचना में 262 हैंडपंप खराब मिले। दो जगह पंचायत भवन पर हैंडपंप नहीं थे। यहां विभाग की ओर से दो नए हैंडपंप लगाने की तैयारी की जा रही है। 38 हैंडपंप रिबोर योग्य मिले हैं। 19 हैंडपंपों के चबूतरा बनवाना है और 30 हैंडपंप के टूटे चबूतरे की मरम्मत कराई जानी है। 173 हैंडपंपों को सामान्य मरम्मत की जरूरत है। अपर जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज त्यागी ने बताया कि सभी ब्लॉकों में मतदान केद्रों पर हैंडपंप रिबोर व मरम्मत कराने का कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही सभी बूथों पर खराब हैंडपंप को ठीक करा दिया जाएगा। दो मतदान बूथों पर नए हैंडपंप लगाने की तैयारी की जा रही है।