फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   महाविद्यालय में नकल आरोप लगाकर छात्रों ने किया हंगामा

महाविद्यालय में नकल आरोप लगाकर छात्रों ने किया हंगामा

Sun, 10 Mar 2019 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय में नकल आरोप लगाकर छात्रों ने किया हंगामा
महाविद्यालय में नकल का आरोप लगा छात्रों ने किया हंगामा
विज्ञापन

पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया
अमर उजाला ब्यूरो
परतावल। परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर रामपुर मोड़ के पास डॉ. राममनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने आए छात्रों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नकल कराया जा रहा है जबकि दूसरे विद्यालय के जो छात्र यहां परीक्षा दे रहे हैं, उन्हें नकल नहीं कराया जा रहा है। हंगामा की जानकारी पर केंद्र पर पहुंची पुलिस ने छात्रों का समझा बुझाकर शांत कराया।

डॉ. राममनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज परतावल में शनिवार को बीए तृतीय वर्ष की समाज शास्त्र् के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। इस महाविद्यालय को कमला देवी दुर्गा दास डिग्री कॉलेज चंदरपुर के विद्यार्थियों के लिए भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। आरोप है कि डॉ. राम मनोहर लोहिया कॉलेज के छात्रों को सीसीटीवी कैमरा बंद कर नकल कराया जा रहा है। इस दोहरी व्यवस्था से नाराज छात्रों ने महाविद्यालय के सामने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। छात्रों ने परीक्षा समाप्त होने के बाद जमकर नारेबाजी की। छात्रों की नाराजगी देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे छात्रों को समझा बुझाकर शांत कराया। छात्र सागर कुमार, सूरज, संदीप सिंह, जुल्फेकार, दीपक मौर्य, निलेश सिंह, रवी, समीर, अजिजुल्लाह, किशन सोनकर, राज शुक्ला, विजय राय, अनिल यादव, महेंद्र ने आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। चौकी प्रभारी परतावल विकास यादव ने बताया कि छात्रों की तरफ से दी गई तहरीर उच्चाधिकारियों के पास भेजी जाएगी। निर्देश के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। डॉ. राममनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज के प्रबंधक प्रज्ञेश कृष्ण त्रिपाठी का कहना है कि छात्रों का आरोप बेबुनियाद है। महाविद्यालय की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। छात्र नकल कराने के लिए दबाव बना रहे थे। उनकी मनमर्जी नहीं चली तो हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed