फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   खंड शिक्षा अधिकारी सदर का रोका वेतन स्पष्टीकण तलब

खंड शिक्षा अधिकारी सदर का रोका वेतन स्पष्टीकण तलब

Sun, 23 Dec 2018 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी सदर का रोका वेतन स्पष्टीकण तलब
बीईओ सदर का रोका वेतन, स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

बीएसए ने किया बीआरसी सदर का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। बीएसए जगदीश शुक्ला ने शनिवार को सदर बीआरसी व परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान बीआरसी में अनियमितता व गंदगी मिलने पर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से नाराजगी जताने के साथ ही सदर बीईओ से स्पष्टीकरण भी तलब कर लिया। उन्होंने बीईओ का वेतन भी रोकने के निर्देश भी दिए। बीआरसी के बाद उन्होंने परिषदीय विद्यालयों का भी निरीक्षण किया।

विद्यालय में प्रधानाध्यापक ने बताया कि टिन लगे जर्जर कक्ष की मरम्मत के लिए पूर्व में खंड शिक्षा अधिकारी ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा था। उधर, निरीक्षण के दौरान स्कूल में लगे हैंडपंप के पास गंदगी मिलने पर उन्होंने प्रधानाध्यापक से नाराजगी जताई और समुचित सफाई के निर्देश दिए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज प्रथम में निरीक्षण के दौरान यहां अध्ययनरत बच्चों का शैक्षणिक स्तर संतोषजनक नहीं मिला। बीएसए ने शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज द्वितीय में साफ सफाई नहीं मिली और बच्चों की उपस्थिति भी कम मिली। यहां उन्होंने बच्चों की उपस्थित शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद सदर बीआरसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय कंप्यूटर आपरेटर एवं लेखाकार अनुपस्थित मिले। सह समन्वयक द्वारा बताया गया कि कर्मचारी उपस्थिति पंजिका कंप्यूटर आपरेटर के पास है। इस पर उन्होंने कार्यालय में अनुपस्थित मिले लेखाकर एवं कंप्यूटर आपरेटर से स्पष्टीकरण तलब किया। बीआरसी के पीछे चारदीवारी टूटी मिली। यहां गंदगी भी दिखी। बीआरसी कार्यालय में गंदगी मिली। विद्युत बोर्ड अस्त व्यस्त मिला। शौचालय में गंदगी मिलने पर उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी सदर का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए। साथ ही नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब भी मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed