फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   रोजगार के लिए विकास विभाग ने ताकत झोंकी

रोजगार के लिए विकास विभाग ने ताकत झोंकी

Fri, 21 Dec 2018 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
रोजगार के लिए विकास विभाग ने ताकत झोंकी
रोजगार के लिए विकास विभाग ने ताकत झोंकी
विज्ञापन

सीडीओ ने सभी एडीओ को दिए समूहों को सक्रिय कराने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले के सभी वनटांगियां, मुसहर व समग्र गांवों में अंत्योदय मिशन के तहत स्व रोजगार के इच्छुक लोगों को रोजगार दिलाने के लिए विकास से जुड़े विभागों ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्य विकास अधिकारी रामसिंहासन प्रेम ने इसके लिए गठित समूहों को रोजगार शुरू कराने के लिए रिवाल्विंग फंड देने से लगायत बैंकों से ऋण दिलाकर सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में सीडीओ नेबृहस्पतिवार को कुल 105 समूहों को 15-15 हजार रुपये रिवाल्विंग फंड से रकम जारी किया है।
सीडीओ ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले के सभी बारह ब्लॉकों में मिशन अंत्योदय में 169, मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना में 26 स्वयं सहायता समूहों के गठन का लक्ष्य है। इसी तरह 18 वनग्रामों में 56, 37 मुसहर गांवों में 37 स्वयं सहायता समूहों के गठन का लक्ष्य है। इन चारों योजनाओं में 288 के सापेक्ष 248 स्वयं सहायता समूह गठित किए जा चुके हैं। उधर, जब सीडीओ ने रिवाल्विंग फंड से रकम जारी करने के साथ ही समूहों केा बैंकों से लिंक कराए जाने के लिए प्रेषित पत्रावलियों की समीक्षा की तो स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। इस पर सीडीओ ने 105 समूहों को स्वरोजगार को तत्काल रिवाल्विंग फंड जारी कर दिया। इसी के साथ सभी ब्लॉकों के सहायक विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी समूहों को समय से बैंकों से लिंक कराएं।
विज्ञापन

इस संबंध में सीडीओ रामसिंहासन प्रेम ने कहा कि समूहों के सदस्यों को रोजगार दिलाने के लिए विकास विभाग प्रयासरत है। स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड से रकम जारी किए गए हैं। एडीओ को सभी समूहों को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में गठित समूहों में शामिल लोग स्वरोजगार के नाम पर बर्मी कंपोस्ट, मसाला पैकिंग, अगरबत्ती, मोमबत्ती, सिलाई कढ़ाई, दोना पत्तल, डेयरी, मशरूम की खेती, सब्जी खेती, मुर्गी पालन आदि का रोजगार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed