फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   उत्पीडन के विरोध में टेंपो चालको ने किया प्रदर्शन

उत्पीडन के विरोध में टेंपो चालको ने किया प्रदर्शन

Sun, 22 Jul 2018 06:04 PM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
उत्पीडन के विरोध में टेंपो चालको ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
उत्पीड़न के खिलाफ टेंपो चालकों ने किया प्रदर्शन
बैठक कर समस्याओं पर की चर्चा
अमर उजाला ब्यूूरो
महराजगंज। पकड़ी चौराहा आटो यूनियन के पदाधिकारियों ने पुलिस व एआरटीओ पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आटो चालकों ने पुलिस और एआरटीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद चौराहे पर ही बैठक कर समस्याओं के समाधान के लिए रणनीति बनाई।

आटो यूनियन के अध्यक्ष कमलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जांच के दौरान टेंपो की सीट का कटवा दिया जा रहा है। प्राइवेट बसें बगैर परमिट व फिटनेश के संचालित हो रही हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं की जाती है। आरोप लगाया कि टेंपो चालकों का बिना वजह उत्पीड़न किया जा रहा है। साथ ही टैक्सी स्टैंड के नाम पर मनमानी की जा रही है। अगर कोई चालक स्टैंड का किराया देने से मना करता है तो उसे मारापीटा जाता है। उन्होंने टेंपो स्टैंड को अनधिकृत बताया और उसे बंद कराने की मांग की। ठूठीबारी - नौतनवां मार्ग पर टेंपो चालकों को नहीं चलने दिया जाता है। पुलिस और एआरटीओ की ओर से जांच के नाम पर उत्पीड़न किया जाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आने वाले दिनों मेें टेंपो चालकों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान राधेश्याम, आशीष, रामसेवक प्रसाद, शमशाद, ओमप्रकाश चौरसिया, उमेश चंद्र, धर्मेंद्र, पिंटू वर्मा, दिवाकर पांडेय, रामचंदर के अलावा तमाम चालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed