{"_id":"5a0989524f1c1b0d698bb541","slug":"161510574418-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से दबकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से दबकर चालक की मौत
Updated Mon, 13 Nov 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा शीशगढ़ गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की बीती रात ट्रैक्टर - ट्राली पलटने से उसके नीचे दबकर मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर जा रहे छोटे भाई को भी सांप ने डंस लिया। जिसका इलाज नेपाल के नवलपरासी स्थित एक अस्पताल में चल रहा है ।
बरगदवा थाना क्षेत्र के शीशगढ़ निवासी सुरेश गुप्ता (36 ) रविवार को अपनी ट्रैक्टर - ट्राली पर धान लादकर कर नौतनवां स्थित राइस मिल पर पहुंचाने गए थे। देर रात लौटते समय बरगदवा थाना क्षेत्र के खैरटवा गांव के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर किनारे स्थित पोखरे में पलट गई। जिससे चालक सुरेश गुप्ता की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घटनास्थल पर जा रहे सुरेश के छोटे भाई कृष्ण गुप्ता (32 ) को रास्ते में सर्प ने डंस लिया। जिसका इलाज नेपाल के नवलपरासी स्थित एक अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों की मदद से देर रात चालक का शव पोखरे से बाहर निकाला गया। इस घटना से मृतक परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष बरगदवां अनिल कुमार इस घटना की जानकारी से इंकार किया।