{"_id":"5a00538c4f1c1b6e548bb31f","slug":"161509970828-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली भारतीय करेंसी के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली भारतीय करेंसी के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार
Updated Mon, 06 Nov 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनौली। नेपाल पुलिस धरान जिले के माछा बौड़ी में एक किराने की दुकान पर नकली भारतीय मुद्रा देने के आरोप में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।
पुलिस निरीक्षक वेद निर्वाड ने सोमवार की सुबह पत्रकारों को बताया कि भारतीय नागरिक इश्तियाक निवासी अररिया बिहार नकली भारतीय मुद्रा का कारोबार करता है। आरोपी ने रविवार की शाम हीरालाल श्रेष्ठ के किराने की दुकान पर गुटका खरीदा और पांच सौ की भारतीय नोट दिया। संदेह होने पर दुकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली तो पांच सौ के दो और नकली भारतीय करेंसी मिली। नकली भारतीय करेंसी देने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके साथ तीन और साथी हैं, जो इस कारोबार में शामिल हैं।