फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   आज थाली बजाओं कार्यक्रम के जरिए आवाज बुलंद करेंगे आंगनबाडी वर्कर

आज थाली बजाओं कार्यक्रम के जरिए आवाज बुलंद करेंगे आंगनबाडी वर्कर

Sun, 24 Sep 2017 05:27 PM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
आज थाली बजाओं कार्यक्रम के जरिए आवाज बुलंद करेंगे आंगनबाडी वर्कर
महराजगंज। आंगनबाड़ी वर्करों का अनिश्चितकालीन हड़ताल सातवें दिन रविवार को भी कलेक्ट्रेट के सामने जारी रही। आंगनबाड़ी वर्करों ने सरकार को मानदेय बढ़ाने की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। साथ ही निर्णय लिया कि सोमवार को आंगनबाड़ी वर्कर थाली बजाकर अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाएंगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आंगनबाड़ी वर्कर अब आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। सरकार आंगनबाड़ी वर्करों और सहायिकाओं के हित की बात नहीं सोच रही है। मांगो को लेकर कई बार आवाज उठाई गई। सरकार की ओर से आश्वासन भी दिया गया लेकिन सार्थक परिणाम नहीं निकला। अब थाली बजाकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाई जाएगी। शायद सरकार तक उनकी आवाज इसी जरिए पहुंचे और समस्या का समाधान हो जाए। कोई भी आंगनबाड़ी वर्कर राशन कार्ड का सत्यापन व बीएलओ का कार्य नहीं करेगी। महंगाई के इस दौर में कम मानदेय पर गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्य, राजमति देवी, प्रेमलता देवी, गंगोत्री देवी, शकुंतला देवी, नजमा, साधना, सुनीता, सरोज, विमला, अशोक पटेल, राजदुलारी देवी, पूनम यादव, शीला देवी, पुष्पा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed