फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   16 Theft byke has cought and 3 accused arreste

चोरी की 16 बाइक बरामद, 3 आरोपित गिरफ्तार

Sat, 21 Aug 2021 05:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
16 Theft byke has cought and 3 accused arreste
चोरी की 16 बाइक जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

महराजगंज। पुलिस ने वाहन जांच के दौरान अंतरजनपदीय वाहन लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश करने में कामयाबी हासिल की। जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से बाइक चोरी कर नेपाल में बेचने के लिए जाने के दौरान पुलिस ने नौतनवां कस्बे में ही तीन आरोपित को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की 16 बाइक बरामद हुई।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने शनिवार को दोपहर बाद दो बजे मामले का पर्दाफाश कार्यालय सभागार में किया। उन्होंने बताया कि नौतनवां पुलिस टीम शुक्रवार की शाम कस्बे में भ्रमण कर रही थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल लेकर ग्राम बैरिया बाजार के रास्ते डंडा नदी पर बने पुल से होते हुए उन्हें नेपाल में बेचने के लिए ले जाएंगे। इसके बाद टीम ने मुखबिर की निशानदेही पर मोटरसाइकिल पर आते तीन व्यक्तियों को रोक लिया। रोके जाने पर वाहन के कागजात दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

इसके बाद बाइक चोरी के आरोपित वाजिद अली उर्फ रसीद निवासी परसोइया बार्ड नं 3 हामिद नगर थाना नौतनवां, विजय यादव निवासी मुडिला थाना नौतनवां, आदित्य यादव निवासी महरी थाना परसामलिक को पकड़कर थाने लाया जहां उनसे पूछताछ की गई। तीनों ने बाइक चोरी के कई मामलों की जानकारी दी। तीनों ने बताया कि चोरी की बाइक को नेपाल में बेचा जाता था। इनकी निशानदेही पर 16 बाइक बरामद की गई। एसपी ने बताया कि तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय चालान किया गया। जहां से आरोपितों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed