फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   16 acre wheat crop reduced to ashes by fire

Maharajganj News: आग से 16 एकड़ गेहूं की फसल राख

Sun, 07 Apr 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 07 Apr 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
16 acre wheat crop reduced to ashes by fire
ग्राम पंचायत झिंगटी टोला मुजहना में खेत में लगी आग।
महराजगंज। जिले में शनिवार को तीन स्थानों पर आग लगने से 16 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झिंगटी टोला मुजहना में शनिवार की दोपहर में अज्ञात कारणों से करीब 15 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस, एसएसबी व राजस्व टीम ने आसपास के लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्राम प्रधान आशिफ मलिक का छह एकड़, अशरफ मलिक एक एकड, जफर अहमद 2.5 एकड़, तौकीर अली, शेराज अहमद, राजेश, अबुतलहा, सब्बीर, वसीउल्ला, शमसे आलम आदि लोगों के लगभग 15 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम, एसएसबी 22 वीं वाहिनी के बीओपी झिंगटी के जवान व राजस्व टीम लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाने के बाद अग्निशमन विभाग भी मौके पर पहुंची। राजस्व निरीक्षक कौशल बर्मा ने बताया कि 15 एकड़ गेहूं की फसल जली है।
इस मौके पर परसामलिक थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार, सेवतरी चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह, हल्का लेखपाल मंजूर अली, रोजगार सेवक अफसर मलिक आदि लोग मौजूद रहे। वहीं पनियरा विकास खंड के ग्राम पंचायत माधोनगर सिवान में शनिवार को सवेरे करीब सात बजे तार टूट कर गिर गया। माधोनगर निवासी रामदरश एक एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।
विज्ञापन

फरेंदा। पुरंदरपुर क्षेत्र के ललाइन पैसिया में शनिवार को दिन में अज्ञात कारणों से गेहूं के फसल में आग लग गई। तेज हवा के कारण किसानों के तीन एकड़ गेहूं का फसल जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पुरंदरपुर क्षेत्र के ललाइन पैसिया सीवान में अज्ञात कारणों से सीवान में आग लग गई। जिसमें गांव के रमेश, हरिशंकर, हरिहर, संतकरन, हरिहर चौहान के फसल में आग पकड़ लिया। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब किसानों के तीन एकड़ फसल जल कर राख हो गए। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व लेखपाल अनुराग कुमार व ग्राम प्रधान बलिराज यादव मौके पर पहुंच कर क्षति का अवलोकन कर सूचना विभाग को भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed