फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   1566 got awas of pmay

नगर क्षेत्र के 1566 लोगों को मिले आवास

Tue, 24 Oct 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 Oct 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
1566 got awas of pmay
प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृति पत्र देते एडीएम व सदर विधायक। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
महराजगंज। नगर पालिका परिसर में मंगलवार को आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के स्वीकृति पत्र वितरण समारोह में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने लाभार्थियों को आवास का स्वीकृति पत्र दिया। इस दौरान नगर पालिका महराजगंज के 1566 और नगर पंचायत घुघली के 501 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया गया। 
विज्ञापन


विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि आवास विहीन लोगों को आवास मुहैया कराना प्रधानमंत्री का संकल्प है। 2022 तक शहर से लेकर गांव तक हर गरीब परिवार के पास अपना घर होगा। इस दिशा में केंद्र और प्रदेश की सरकार मिल कर काम कर रही हैं। एडीएम आरपी कश्यप ने कहा कि यह योजना गरीब और पात्र लाभार्थियों के लिए है जो धन के अभाव में आशियाना नहीं बना पाते हैं, उनका घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाया जाएगा। इस योजना की पात्रता में आने वाले सभी गरीब परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


परियोजना अधिकारी डूडा सत्येंद्र कुमार त्रिपाठी ने लाभार्थियों को योजना के नियम और शर्तों की जानकारी दी। कहा कि तीन चरणों में कुल ढाई लाख रुपये लाभार्थियों के खाते में भेजा जाएगा। इस दौरान मत्तन, रामबली, सब्बीर, रामनरेश, पार्वती देवी, राजेश, बिहुला देवी, चन्द्रावती देवी, रोहित रविन्द्र एवं किरन देवी को आवास का प्रमाण पत्र दिया गया।  ईओ वीरेंद्र कुमार राव, ईओ घुघली डा. लव कुमार मिश्र, जेई योगेश्वर कुमार तिवारी, नीरज राजपूत, अंजली भारती, अमरसेन, आनन्द मय त्रिपाठी, राजकुमार, धीरेंद्र, रजनीश, सलमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed