फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   1.55 lakh defrauded in the name of sending to Kyrgyzstan, FIR lodged

Maharajganj News: किर्गिस्तान भेजने के नाम पर 1.55 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 01 Dec 2025 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
1.55 lakh defrauded in the name of sending to Kyrgyzstan, FIR lodged
न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

आरोपी ने ऑनलाइन 20,000 और नकद लिए थे 1.35 लाख रुपये
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नेतासुरहरवा निवासी आदित्य मिश्रा किर्गिस्तान में रोजगार के नाम पर 1.55 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो पीड़ित ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
आदित्य मिश्रा ने बताया कि उनके ही गांव के कुर्बान उमद अली अहमद ने उन्हें किर्गिस्तान में रोजगार दिलाने का झांसा दिया। 13 मार्च 2025 को कुर्बान ने 1,35,000 रुपये ऑनलाइन अपने खाते में और 20,000 रुपये नकद लिए। वीजा और हवाई जहाज का टिकट भी दिया। आदित्य वीजा-टिकट लेकर दिल्ली पहुंचे तो पता चला कि वीजा के लिए ओटीपी वेरिफिकेशन आवश्यक है, जिसे कुर्बान उपलब्ध नहीं करा सका। कुर्बान ने 16 मार्च तक इंतजार करने को कहा लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि वीजा और टिकट दोनों फर्जी थे। धोखा खाने के बाद आदित्य घर लौट आए।
विज्ञापन

कुर्बान ने बहुत मिन्नत करने पर 45,000 रुपये लौटाए लेकिन 1,10,000 रुपये अभी भी अपने पास रखे हैं। आदित्य ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। 20 अगस्त 2025 को पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र भेजा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आदित्य ने 26 अगस्त 2025 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रार्थना पत्र दाखिल किया। कोर्ट ने 29 नवंबर 2025 को केस दर्ज करने का आदेश दिया। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1.12 करोड़ के कॉन्ट्रेक्ट की अग्रिम राशि 39.20 लाख हड़पने का आरोप
- आठ जनवरी 2025 को सेवन इलेवन एंटरप्राइजेज के साथ हुई डील
- डील के तहत ठेकेदार ने ले लिए 39.20 लाख रुपये, नहीं दी सामग्री
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 4 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर निर्माण के लिए 1.12 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रेक्ट में ठगी का मामला सामने आया है। इसमें 39.20 लाख रुपये ठेकेदार पर हड़पने का आरोप है। डील के अनुसार ठेकेदार को मॉड्यूलर ओटी से जुड़ी सामग्री देनी थी। ठेकेदार ने न तो रकम वापस की और न ही सामग्री दी। शांति फाउंडेशन के प्रतिनिधि डॉ. धनंजय कुशवाहा ने कोतवाली सदर थाने में सेवन इलेवन एंटरप्राइजेज और ठेकेदार भूपेंद्र कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का अभियोग दर्ज कराया है।
शिकायत के अनुसार, केएमसी मेडिकल कॉलेज की आठ जनवरी 2025 को सेवन इलेवन एंटरप्राइजेज (प्रोप्राइटर सीमा पुंडीर) के साथ 1.12 करोड़ रुपये में डील फाइनल हुई। डील के अनुसार मेडिकल कॉलेज के खाते से 35 प्रतिशत अग्रिम राशि यानी 39.20 लाख रुपये 10 जनवरी 2025 को ठेकेदार के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी गई। लेकिन 10 माह बीतने के बावजूद न तो कोई निर्माण कार्य शुरू हुआ और न ही कोई सामग्री मेडिकल कॉलेज पहुंची। ठेकेदार भूपेंद्र कुमार फोन पर धमकी देते हुए कहता है, न काम करूंगा और न ही रुपये दूंगा। जो करना है कर लो। इसके बाद वह फोन बंद कर देता है।

डॉ. धनंजय कुशवाहा ने बताया कि यह कार्य उत्तर प्रदेश सरकार के पीपीपी मोड के तहत हो रहा था। आरोपी सीमा पुंडीर और भूपेंद्र कुमार के खिलाफ तहरीर दी गई है। मॉड्यूलर ओटी निर्माण से अस्पताल की सर्जिकल सेवाओं बेहतर होतीं। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed