{"_id":"59bd76124f1c1bad688b4e50","slug":"151505588754-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के सत्रह सेवानिवृत शिक्षक हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के सत्रह सेवानिवृत शिक्षक हुए सम्मानित
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं शिक्षण सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि एमएलसी प्रतिनिधि धीरेंद्र प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि सदर विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश पटेल एवं बीएसए जगदीश शुक्ल ने शिक्षकों को सम्मानित किया। इसमें जिले के 17 सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंग वस्त्र, कलम, डायरी देकर सम्मानित किया गया। सदर ब्लाक अध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों का जीवन दिशा देने वाला है। जिला मंत्री केशव मणि त्रिपाठी ने कहा कि संगठन हमेशा शिक्षकों के सम्मान के लिए तत्पर रहा है। जिलाध्यक्ष हाजी मोहम्मद यासीन ने कहा कि शिक्षकों के बीच चुनाव का भ्रम फैलाया जा रहा है। जब कि इस चुनाव का कोई वजूद नही है। फर्जी संगठन के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम से शिकायत की गई है। अतिथियों ने शिक्षकों का अभिनन्दन करते हुए कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देते है। सभासद राघवेंद्र मिश्र ने शिक्षकों का सम्मान करने का संकल्प दोहराया। गुरुजनों द्वारा दिए गए शिक्षा को जीवन मे उतारने पर जोर दिया। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का प्रारम्भ किया। सेवा निवृत्त शिक्षक प्रेमलता देवी, शिवशंकर, गफूर खां, कृष्ण देवी, फेंकू प्रसाद, ईश्वर चन्द पटेल, रामनरेश, आनन्द भारत सिंह, गुलाब चन्द, शिवनाथ, रामप्यारे, रामप्रीत समेत अन्य को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सत्येंद्र मिश्र, घनश्याम त्रिपाठी, सुधाकर राय, धीरेंद्र यादव, उमेश सिंह, डा. त्रिभुवन गोपाल, राकेश सिंह, अमरेंद्र सिंह, सुधाकर राय, अखिलेश पाठक, मनोज वर्मा, आशीष सिंह, संजय पटेल, सत्यप्रकाश, दीपक, नीरज, अनुजा पांडेय, अनिता, दीपाली, अंजलि, प्रियंका, मौसम, साधना, रेखा समेत तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर सत्येंद्र मिश्र, घनश्याम त्रिपाठी, सुधाकर राय, धीरेंद्र यादव, उमेश सिंह, डा. त्रिभुवन गोपाल, राकेश सिंह, अमरेंद्र सिंह, सुधाकर राय, अखिलेश पाठक, मनोज वर्मा, आशीष सिंह, संजय पटेल, सत्यप्रकाश, दीपक, नीरज, अनुजा पांडेय, अनिता, दीपाली, अंजलि, प्रियंका, मौसम, साधना, रेखा समेत तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन