फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   15 Ghadiyal will be left in Sojibirwari

सोहगीबरवां में छोड़े जाएंगे 15 घड़ियाल

Thu, 26 Apr 2018 01:06 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 26 Apr 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
15 Ghadiyal will be left in  Sojibirwari
सोहगीबरवां में छोड़े जाएंगे 15 घड़ियाल - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून को सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग में 15 घड़ियाल छोड़े जाएंगे। इसके लिए मुख्य वन्य जीव संरक्षक पूर्वी वृत्त गोंडा ने व्यवस्था कर दी है। दर्जीनिया में घड़ियाल आ जाने से न केवल ताल की महत्ता बढ़ जाएगी बल्कि यहां पर्यटकों की संख्या भी बढ़ सकती है। दर्जीनिया ताल का क्षेत्रफल करीब 10 हेक्टेयर है। जिसमें गर्मी के दिनों में भी करीब 3 हेक्टेयर में पानी रहता है।
विज्ञापन


सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि सोहगीबरवां के लिए 25 घड़ियाल की मांग की गई थी। जिसमें से मुख्य वन संरक्षक पूर्वी वृत्त गोंडा के प्रयास से 15 घड़ियाल सोहगरबरवां में लाने की मंजूरी मिल गई है। यह सभी घड़ियाल सोहगीबरवां के लिए कभी भी मंगाए जा सकते हैं। मगर ताल व नदी में विश्व पर्यावरण दिवस पर ही इन्हें छोड़ने की व्यवस्था की जाएगी। डीएफओ ने बताया कि सभी 15 घड़ियाल लखनऊ के कुकरैल से मंगाए जाएंगे। इसके लिए अभी से कवायद की जा रही है। उन्होंने बताया कि वैसे तो दर्जीनिया में पर्याप्त संख्या में मगरमच्छ हैं, मगर घड़ियालों के आ जाने से ताल की महत्ता बढ़ जाएगी।  कुकरैल से आने वाले सभी घड़ियाल की आयु पांच साल के आसपास है।      
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed