{"_id":"669a4ab778a4e84c2b009099","slug":"15-bags-of-sugar-recovered-accused-absconding-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-127085-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 15 बोरी चीनी बरामद, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 15 बोरी चीनी बरामद, आरोपी फरार
Fri, 19 Jul 2024 04:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:45 PM IST
विज्ञापन
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी खनुआ के जवानों ने गश्त के दौरान भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 522/03 के पास से चीनी व साइकिल बरामद कर कस्टम को सौंप दिया है।
सशस्त्र सीमा बल के इंस्पेक्टर खुशी लाल राय के बताया कि खनुआ बीओपी के जवान शुक्रवार को गश्त पर निकले थे। भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 522/03 के पास पहुंचे ही थे कि भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से कुछ लोग साइकिल पर बोरा लेकर नेपाल जाने की फिराक में थे। जवानों को देखते ही सामान छोड़कर नेपाल सीमा में प्रवेश कर गए। सामानों की तलाशी ली गई तो 15 बोरी चीनी व पांच साइकिल बरामद हुईं। बरामद चीनी और साइकिलों को अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया गया है। संवाद