फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   1423 students absent in SI recruitment exam amid tight security

Maharajganj News: एसआई भर्ती परीक्षा में पुख्ता सुरक्षा के बीच 1423 रहे अनुपस्थित

Sun, 15 Mar 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
1423 students absent in SI recruitment exam amid tight security
जीएसवीएस में नाम पर्ची के साथ जमा परीक्षार्थियों का सामान।
दोनों पालियों में 3,137 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन

आज भी होगी शुचिता पूर्ण परीक्षा की चुनौती
महराजगंज। 4,543 एसआई पद की रिक्तियों के लिए आयोजित परीक्षा सख्त इंतजाम के बीच पहले दिन संपन्न हुई। शुचिता को लेकर किए गए तमाम प्रबंधों के बीच 4,560 के सापेक्ष 3,137 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 1423 अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने परीक्षा केंद्रों का दलबल के साथ निरीक्षण किया। किसी भी केंद्र पर गड़बड़ी नहीं मिली।
उप निरीक्षक के रिक्त पदों के सापेक्ष कई गुना अधिक अभ्यर्थियों की परीक्षा पूरे प्रदेश में रियल टाइम मॉनिटरिंग में संपन्न हुई। जनपद में अभ्यर्थियों के पहुंचने का क्रम जिला मुख्यालय पर भोर से ही शुरू हो गया। परिवहन निगम की गोंडा व आजमगढ़ भेजी गई बसों से अभ्यर्थी लगभग पांच बजे ही स्टेशन पर पहुंच गए। बस स्टेशन से परीक्षार्थी विभिन्न परीक्षा केंद्रों के लिए निकले। परीक्षा के लिए तय अधिकतर केंद्र मुख्यालय के इर्द-गिर्द ही रहे। दूर के केंद्रों में सिर्फ पुरैना राजकीय पॉलीटेक्निक व जीएसवीएस के अलावा एंग्लो संस्कृत ही रहे। इन केंद्रों के लिए अभ्यर्थियों को लेकर तीन बसें डिपो से भेजी गईं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी रही। एक जगह से पूरे परीक्षा केंद्रों पर नजर रखने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों के निर्देशन में टीम लगी रही।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय बायोमेट्रिक से मिला प्रवेश
पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई लेकिन केंद्रों के भीतर अभ्यर्थियों को भेजने का क्रम सुबह 9 बजे से पहले ही शुरू हो गया। तीन स्तर के बायोमेट्रिक के बाद ही गेट के भीतर अभ्यर्थियों को जाने की अनुमति मिली। जीएसवीएस इंटर कॉलेज में डीएम संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा की उपस्थिति में बायोमेट्रिक प्रक्रिया अभ्यर्थियों के लिए शुरू हुई। पहला चरण थम्ब इंप्रेशन (अंगूठा निशान), दूसरा चरण चेहरा प्रमाणीकरण (फेस रिकग्निशन) व तीसरे चरण में आंख की पुतलियों के स्कैनिंग की गई। परीक्षार्थियों का सामान एक जगह पर्ची आधारित व्यवस्था के तहत केंद्र के भीतर रखवाया गया। अभ्यर्थी सिर्फ पेन व प्रवेश पत्र लेकर ही भीतर जा सके। हाथ में कड़ा, ब्रेसलेट, पर्स, बेल्ट जैसे सभी वस्तुओं को गेट पर ही जमा करवा लिया गया। जीएसवीएस के प्रधानाचार्य धनंजय सिंह के मुताबिक, प्रत्येक कमरे में 24 अभ्यर्थियों के बैठने का प्रबंध रहा। सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा कुल 65 कर्मचारी केंद्र के भीतर शुचिता पूर्ण तरीके से परीक्षा कराने के लिए तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैन बसेरे में ठहरने का प्रबंध, कम पड़ीं चारपाइयां
परीक्षा का आयोजन आज भी दोनों पालियों में होनी है। इसलिए सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास के रैन बसेरों में अभ्यर्थियों के ठहरने का प्रबंध किया गया था, लेकिन सक्सेना चौक के निकट स्थित रैन बसेरे में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण चारपाई कम पड़ गई। इस वजह से अभ्यर्थियों को फर्श पर बिछावन डालकर आराम करने का बंदोबस्त करना पड़ा।

डीएम एसपी ने किया तीन केंद्रों का निरीक्षण दिए सख्त निर्देश
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने कुल तीन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर शुचिता पूर्ण व शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा कराने के सख्त निर्देश दिए। शिवजपत सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज भिटौली तथा एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज घुघुली परीक्षा केंद्रों पर 240 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 85 अनुपस्थित तथा 155 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पुरैना परीक्षा केंद्र पर 240 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 71 अनुपस्थित और 169 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
केंद्र - अनुपस्थित
- शिव जपत- 155
- महराजगंज आईसी-67
- महामाया-78
- पीजीसीए- 149
- पीजीसीबी-144
- जीजीआईसी-151
- पुरैना-71
- जीएसवीएस-143
- डा. आंबेडकर-138
- दिग्विजय नाथ-165
- डीएवी-77
- एंग्लो- 85
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed