फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ग्राम सचिव एवं रोजगार सेवक को कडी चेतावनी

ग्राम सचिव एवं रोजगार सेवक को कड़ी चेतावनी

Tue, 09 Apr 2019 10:59 PM IST
Maharajganj Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 09 Apr 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
ग्राम सचिव एवं रोजगार सेवक को कडी चेतावनी
सीडीओ ने की ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों के साथ की बैठक - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। सदर ब्लॉक सभागार में सीडीओ पवन कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को सदर व मिठौरा ब्लॉक के ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों के साथ बैठक की। योजना के संचालन में लापरवाही मिलने पर संबंधित ग्राम सचिव व सही जवाब न देने पर रोजगार सेवक को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास निर्माण, शौचालय निर्माण, मनरेगा के तहत भुगतान आदि की समीक्षा की। इसमें सचिव व रोजगार सेवकों से कुछ प्रश्न किए तो सही जवाब नहीं मिला। नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दी। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अभी भी अपूर्ण आवासों को जल्द से जल्द पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। आवास निर्माण में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी। मनरेगा के तहत 90 दिन की मजदूरी का भुगतान समय से किया जाए। जिस शौचालय के निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। उसका फोटो अपलोड कराया जाय। शौचालय निर्माण के प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा कर रिपोर्ट भेजे। उन्होंने कायाकल्प के तहत स्कूलों में कराए जा रहे कार्य के बारे में चर्चा की। इस मौके पर परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग राजकरन पाल, डीसी मनरेगा उपेंद्र पाल के अलावा अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed