फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   मुख्य डाकघर पर पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन

मुख्य डाकघर पर पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन

Sun, 10 Mar 2019 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
मुख्य डाकघर पर पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन
मुख्य डाकघर पर पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन
विज्ञापन

सांसद ने तीन विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण भी किया
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शहर में मुख्य डाकघर में शनिवार को पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन सांसद पंकज चौधरी ने किया। पासपोर्ट केंद्र खुल जाने से लोगों को पासपोर्ट बनवाने में अब सहूलियत होगी। सांसद ने तीन विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण भी किया।
सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि 1927 में जिले में उप डाकघर खोला गया था। यह डाकघर किराए के भवन में संचालित होता था। दो अक्टूबर 1989 को महराजगंज जनपद बनने के बाद जिला मुख्यालय से कई सेवाएं शुरू की गई थीं। विकास को ध्यान में रखते हुए काफी प्रयास के बाद जिला प्रशासन की तरफ से जिला मुख्यालय पर प्रधान डाकघर के लिए 42600 वर्ग फीट जगह आवंटित किया गया। जहां प्रधान डाकघर के नए भवन का निर्माण प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि जिले के लोगों को विदेश में रोजगार के बाबत अपना पासपोर्ट बनवाने के लिए अपना समय व रकम खर्च कर गोरखपुर अथवा लखनऊ जाना पड़ता था। अब यहां पासपोर्ट केंद्र खुल जाने से लोगों के समय व रकम दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन

पोस्टमास्टर जनरल गोरखपुर संजय सिंह ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। गोरखपुर मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक एसएन दूबे, उप डाकघर के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इसी क्रम में सांसद पंकज चौधरी ने रम्हौली, गोपाल एवं नौतनवां में नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, वीरेंद्र चौहान, विरेंद्र सिंह, अरुणेश शुक्ल, अवध किशोर, अधिशासी अभियंता हरिशंकर, सौभाग्य योजना के प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज तिवारी, अवर अभियंता आलोक प्रसाद, मनीष पांडे, राघवेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed