{"_id":"5c128bb242c7925d0f7e7f55","slug":"141544719282-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
विद्युत कार्यालय पर प्रदर्शन करते विद्युत कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। समस्याओं के समाधान की मांग के लिए विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति की जिला इकाई पदाधिकारियों ने गुरुवार को एक्सईएन कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। एक्सईएन विद्युत निगम को पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की। समिति के अध्यक्ष इंजीनियर अरुण कुमार यादव ने कहा कि बिजली निगमों का एकीकरण कर उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद का पुनर्गठन किया जाए। इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2018 वापस लिया जाए। आगरा व ग्रेटर नोएडा का निजीकरण निरस्त किया जाए। वर्ष 2000 के बाद भर्ती हुए सभी कर्मिकों के लिए पुरानी पेंशन प्रणाली लागू किया जाए। बिजली कर्मिकों की वेतन विसंगतियों का द्विपक्षीय वार्ता द्वारा तत्काल निराकरण किया जाए। सभी रिक्त पदों पर नियमित भर्ती किया जाए और नियमित प्रकृति के कार्यों में संविदा ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर तेलंगाना सरकार की तरह संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए। उन्होंने कहा कि जायज मांगों के लिए लंबे समय से संघर्ष किया जा रहा है, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो आठ एवं नौ जनवरी को प्रदेश स्तरीय धरना दिया जाएगा। इस मौके पर इंजीनियर कृष्णानंद, उपेंद्र नाथ चौरसिया, जेई प्रेम नरायन मौर्या, मनीष पांडेय, तुषार सिंह, मनोज कुमार, जुबैर खान और हरिनाथ कुमार यादव आदि मौजूद थे।
धान क्रय केंद्र को लेकर कांग्रेसियो ने किया धरना प्रदर्शन
फरेंदा। क्षेत्र में धान क्रय केंद्र की बदहाली को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन कर किसानों की समस्याओं का पत्र नायब तहसीलदार को सौंपा। लोगों ने धान की खरीद न होने पर किसानों के अनाज को तहसील परिसर में जमा करने की चेतावनी दी।
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन नरायन मिश्र व रमेश श्रीवास्तव, शमशेर अली, राजेंद्र, अशोक यादव, रामप्रताप सहित दो दर्जनों किसानों ने डीएम के नाम दिए गए पत्र में कहा कि सरकार की नीतियों के अनुसार क्षेत्र में सरकारी मूल्य पर धान क्रय केंद्र विभिन्न जगहों पर खोले गए हैं, जो सिर्फ कागजों में खरीद हो रहे हैं जबकि किसानों के धान की खरीद केंद्रों पर नहीं हो रहे हैं। फरेंदा क्षेत्र में चार प्राइवेंट सेंटर संस्था को दिया गया है। केंद्र की सरकार किसानों की आय दोगुना करने का दावा कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। किसान अनाज को लेकर इधर-उधर दौड़ रहे हैं लेकिन प्रशासन मामले में चुप्पी साधे हुए है। गरीब किसानों की समस्याओं को देखते हुए शीघ्र किसानों के अनाज को खरीदा जाए। इस दौरान धर्मनाथ कुमार, राममिलन, बदरे आलम, लक्ष्मीशंकर यादव, हैदर अली, सत्यप्रकाश मौर्या, प्रेम चंद निषाद व कलीमुल्लाह आदि मौजूद थे।