{"_id":"59c2bcfe4f1c1b8e688b58cd","slug":"141505934590-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण में लापरवाही पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण में लापरवाही पर
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। परिषदीय विद्यालय में शौचालय का निर्माण शुरू न कराने और अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के आरोप में बुधवार को बीएसए जगदीश शुक्ला ने नौतनवा ब्लॉक के सात प्रभारी प्रधानाध्यापक और घुघली क्षेत्र के एक प्रधानाध्यापक का वेतन रोक दिया है। इसके अलावा सदर क्षेत्र में तीन सहायक अध्यापकों समेत एक शिक्षामित्र का वेतन रोका गया है।
सर्वशिक्षा अभियान के तहत विकास क्षेत्र नौतनवा में 15 विद्यालयों में शौचालय निमार्ण के लिए स्वीकृत हुआ था। सभी स्वीकृत विद्यालय के प्रबंध समिति के खाते में शौचालय निर्मओण के लिए धन भेजा गया तथा निर्देश दिया गया कि राज्य परियोजना कार्यालय की डिजाइन के अनुसार जल्द शौचालय निर्माण करें। इस क्रम में 20 अगस्त को खंड शिक्षा अधिकारी ने रिपोर्ट दी कि सात विद्यालयों में शौचालय निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ है। जबकी शौचालय निर्माण की धनराशि 10 माह पहले खाते में भेजी जा चुकी है। शौचालय निर्माण के प्रति उदासीनता पर प्राथमिक विद्यालय बरवाभोज के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार चौधरी, खोरिया प्रथम के स्वप्निल कुमार, भेड़ही के उमेश चंद यादव, जारा के बृजेश सिंह, पैसिया बाबू के उमेश चंद यादव, रेहरा के उत्कर्ष कुमार रवि, उच्च प्राथमिक खैराटी के दीन दयाल का सितंबर का वेतन अगले आदेश तक रोका गया है। वहीं घुघली विकास खंड ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरपुर महंत में भी शौचालय निर्माण कार्य शुरू न करने पर प्रधानाध्यापक महेंद्र गुप्ता का वेतन रोका गया है।
सदर विकास खंड के जूनियर हाई स्कूल चौपरिया में बिजली व्यवस्था ठीक करने के लिए अधिशासी अभियंता को पत्र भेजा गया है। प्राथमिक विद्यालय सिसवां अमहवां में सहायक अध्यापिका सविता मालवीय, नम्रता अवस्थी व पारूल शर्मा को दायित्व के प्रति लापरवाह पाए जाने पर वेतन रोक दिया गया। फल वितरण में गड़बड़ी के आरोप में प्राथमिक विद्यालय सिसवां अमहवां की प्रधानाध्यापिका शशिबाला शर्मा को निलंबित कर दिया गया। उन्हें जूनियर हाईस्कूल पिपरा रसूलपुर से अटैच कर दिया गया। एमडीएम के जिला समन्वयक को ग्राम प्रधान के स्थान पर प्रबंध समिति के माध्यम से व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा है। काफी दिनों से विद्यालय नहीं आ रहीं प्राथमिक विद्यालय पिपरा रसूलपुर की शिक्षामित्र सरिता श्रीवास्तव का मानदेय रोक दिया गया। जूनियर हाई स्कूल विद्यालय पिपरा रसूलपूर में एक ही अध्यापक होने से प्राथमिक विद्यालय सिसवां अमहवां की प्रधानाध्यापिका शशिबाला को संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
कार्यशाला में दी गई जानकारी
महराजगंज। बुधवार को मिठौरा ब्लाक सभागार में सृस्टि सेवा संस्थान द्वारा संचालित स्वच्छता परियोजना कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख राम निवास ने बताया कि प्रत्येक परिवार में शौचालय होना चाहिए। विभाग द्वारा प्रति शौचालय 12000 रुपये धन राशि दी जा रही है। जिला विकास प्रबन्धक रवि शंकर ने बताया कि सरकार तमाम योजनाएं चला रही रही है जिसका सबको लाभ लेना चाहिए। लीड बैंक के मैनेजर एके निगम ने बताया कि सभी लोगो को स्वयं सहायता समूह बनाकर धन इकट्ठा करना चाहिए। अगरबत्ती, अचार, मुरब्बा,सिलाई, कढ़ाई जैसे छोटे उद्योग का शुरुआत कर सकते है। जिसके प्रशिक्षण में लीड बैंक पूरा सहयोग करेगा। इस मौके पर आनंद मोहन लाल श्रीवास्तव, वैद्यनाथ, अवधेश, नीता, मैनावती, निर्मला, शुभावती, संजू, सोनमती समेत तमाम लोग मौजूद रहे।