{"_id":"60e0a03e8ebc3ed847769e98","slug":"14-council-schools-will-be-rejuvenated-maharajganj-news-gkp400545889","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 परिषदीय विद्यालयों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 परिषदीय विद्यालयों का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 परिषदीय विद्यालयों का होगा कायाकल्प
महराजगंज। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परफार्मेंस ग्रांट के लिए चुने गए जिले के 14 ग्राम पंचायतों में प्राथमिकता के तौर पर परिषदीय स्कूलों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इससे न सिर्फ स्कूलों की दशा सुधरेगी, बल्कि बेहतर शैक्षिक माहौल सृजित करने में मदद मिलेगी।
शासन व प्रशासन परिषदीय शिक्षा के सुधार के लिए लगातार प्रयासरत है। इसके लिए समय-समय पर शिक्षकों व जिम्मेदारों की तैनाती की जा रही है, वहीं निर्माण कार्यों के लिए भी व्यवस्था बनाई जा रही है। जिम्मेदारों ने प्राथमिक स्तर पर शिक्षा का आधार माने जाने वाले परिषदीय स्कूलों की बदहाली को दूर करने के लिए ऑपरेशन कायाकल्प से प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराने की व्यवस्था बनाई है। स्कूलों में कमी का आकलन करते हुए उसे दूर कराया जाएगा। सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि परफार्मेंस ग्रांट के लिए चयनित जिले के 14 ग्राम पंचायतों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा। जिम्मेदारों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं।
ये हैं परफार्मेंस ग्रांट से संबंधित गांव
परफार्मेंस ग्रांट के रूप में जिले में चयनित 14 ग्राम पंचायतों में सिसवा का लक्ष्मीपुर एकडंगा, रुद्रापुर, शीतलापुर, सेमरी, हरपुर पकड़ी व हरखपुरा, परतावल का सेमरा चंद्रौली, छपिया, कम्हरिया बुजुर्ग, पिपरा लाला, रामपुर चकिया तथा तरकुलवा तिवारी, फरेंदा का छितही बुजुर्ग व मिठौरा का खोस्टा शमिल है।