फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   मजबूत लोकतंत्र के लिए तीन स्तर पर चलेगा जागरूकता कार्यक्रम

मजबूत लोकतंत्र के लिए तीन स्तर पर चलेगा जागरूकता कार्यक्रम

Wed, 13 Mar 2019 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
मजबूत लोकतंत्र के लिए तीन स्तर पर चलेगा जागरूकता कार्यक्रम
मजबूत लोकतंत्र के लिए तीन स्तरों पर चलेगा जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। मजबूत लोकतंत्र के लिए अधिक से अधिक मतदाता बनाने तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने को जिले में तीन स्तरों पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षण संस्थानों, ग्राम पंचायतों में विविध कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि प्रथम स्तर पर शिक्षण संस्थानों में मतदाता क्यों बनें, मतदान के लाभ, मतदान न करने से हानि विषय पर भाषण प्रतियोगिता होगी। मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी विषय पर समूह बहस, मतदाता जागरूकता के लिए पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता, सबल लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी विषय पर कार्यशाला, लोकतंत्र एवं मतदान से संबंधित विषय पर प्रतियोगिता, मतदाता जागरूकता विषय पर रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा वोट के लिए दौड़, कढ़ाई बुनाई प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता के साथ साथ चाचा भूल न जाना मतदान करने जरूर जाना विषय पर लघु नाटिका प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन

द्वितीय स्तर पर ग्राम पंचायतों में शिक्षा मित्रों, आंगनबाड़ी, आशा, रोजगार सेवक, सफाई कर्मियों आदि के आपसी समन्वय से विविध कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को अधिक से अधिक मतदाता एवं मतदान करने को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए गांवों में मानव शृंखला, हस्ताक्षर अभियान, नुक्कड़ नाटक, माडल पोलिंग स्टेशन, गीत प्रतियोगिता, साइकिल रैली, मतदाता जागरूकता शपथ पत्र, स्लोगन एवं वाल राइटिंग, शिक्षण संस्थानों में पंपलेट तथा निर्वाचन कार्यालय की पाती भी वितरित की जाएगी। इसी प्रकार तृतीय स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए समाज के विभिन्न समूहों द्वारा कविता पाठ, रोल प्ले प्रतियोगिता, नाटक, स्लोगन राइटिंग तथा पतंगबाजी का आयोजन होगा। इन सभी की तिथि जल्दी घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed