फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ‘24 घंटे सीसीटीवी की निगरानी में रखें प्रश्नपत्र’

‘24 घंटे सीसीटीवी की निगरानी में रखें प्रश्नपत्र’

Sun, 24 Feb 2019 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
‘24 घंटे सीसीटीवी की निगरानी में रखें प्रश्नपत्र’
‘24 घंटे सीसीटीवी की निगरानी में रखें प्रश्नपत्र’
विज्ञापन

डीआईओएस ने जारी किया केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। डीआईओएस अशोक कुमार सिंह ने जिले के सभी केंद्र व्यवस्थापकों को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के सभी प्रश्नपत्रों को 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखने को कहा है। इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ उन्होंने कार्रवाई की चेतावनी दी है।

उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 104 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशानिर्देश पहले भी जारी किए जा चुके हैं। कहा गया है कि परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्नपत्रों के लिफाफों पर लिखे तथ्यों से परीक्षा कार्यक्रम से भली भांति मिलान कर लें। प्रश्नपत्रों को केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा चौबीस घंटे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखने को कहा गया है। परीक्षा के बाद सभी उत्तर पुस्तिकाओं को भी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सील करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की परीक्षा के दौरान अथवा बाद किसी भी समय जांच की जा सकती है। जांच में लापरवाही मिलने पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed