{"_id":"5a8089324f1c1bc83b8b6396","slug":"131518373170-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से नहीं मिलती बस, यात्री हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से नहीं मिलती बस, यात्री हलकान
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
रोड़वेज स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। इन दिनों शादी विवाह के साथ ही विभिन्न धार्मिक स्थानों पर लग रहे मेले से लोगों का आवागमन बढ़ गया है। मगर से सरकारी बस न मिलने से यात्रियों को आने जाने में काफी असुविधा हो रही है। मजबूरी में लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। महराजगंज से गोरखपुर और महराजगंज से ठूठीबारी तक आने जाने में यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। बसों के लिए यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी 11 से 3 बजे के बीच होती है। महराजगंज से ठूठीबारी मार्ग पर तो आने जाने से तो परिवहन विभाग के चालक भी कतराते हैं, क्योंकि सड़क खराब है। गोरखपुर जाने के लिए स्टेशन पर बस का इंतजार कर रहे नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि लगन, मदार थान मेला के चलते इन दिनों यात्रियों का दबाव काफी बढ़ गया है। मगर गोरखपुर से ठूठीबारी आने जाने वालों को समय से बस की सुविधा न मिलने से दिक्कत हो रही है। यहां सबसे अधिक समस्या परिवहन बसों के समय सारणी को लेकर है, जिसका नतीजा है कि बसों के आने जाने का कोई निश्चित समय नहीं रहता। रविवार को स्टेशन पर बस का इंतजार कर रहे सुरेश ने बताया कि महराजगंज से फरेंदा आने जाने के लिए परिवहन सुविधा नदारद है। महराजगंज से मात्र एक बस शाम को फरेंदा जाती है और धानी में हाल्ट करती है जो सुबह महराजगंज आती है। इसके बाद दिन भर इस मार्ग पर परिवहन सेवा प्राइवेट वाहनों के भरोसे चलती है।