फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   33 बंदरों को पकड़ कर जंगल में छोड़ा

33 बंदरों को पकड़ कर जंगल में छोड़ा

Sun, 24 Sep 2017 04:59 PM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
33 बंदरों को पकड़ कर जंगल में छोड़ा
महराजगंज। नगर में बंदरों के उत्पात से लोग परेशान रहे। बीते 9 और 18 सितंबर को नगर में बंदरों ने काफी उत्पात मचाया था। घरों में घुसकर टीवी तोड़ने के साथ ही दुकानों में रखे सामान को नुकसान भी पहुंचाया था। लोगों की समस्या को देखते हुए डीएम ने नगर पालिका प्रशासन को उत्पाती बंदर को पकड़वाकर जंगल में छोड़वाने का निर्देश दिया था। इसके बाद बस्ती से टीम बुलाई गई। यहां पहुंचने के साथ ही टीम के लोग बंदरों को पकड़ने में लगे रहे। इसके लिए नगर पालिका की ओर से पिंजड़ा भी बनवाया गया है।
विज्ञापन

रविवार को टीम के लोगों ने हकीम के नेतृत्व में जिला पशु अस्पताल, गन्ना विभाग परिसर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परिसर समेत अन्य स्थानों से 33 बंदरों को पकड़ कर कुसमी जंगल में छोड़ दिया। अधिशासी अधिकारी डॉ लव कुमार मिश्रा ने कहा कि नगरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टीम को बस्ती से बुलाया गया है। टीम ने रविवार को 33 बंदरों को पकड़ कर कुसमी जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed