फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   13 positive found in mahrajganj

जिले में 13 कोरोना पॉजिटिव मिले

Sun, 04 Apr 2021 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
13 positive found in mahrajganj
जिले में 13 कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

सक्रिय केस 79, 91 लोगों की हो चुकी है मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। इन दिनो कोरोना पॉजिटिव मिलने की रफ्तार बढ़ रही है। रविवार को 13 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, 21 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब तक कुल केस 5945 हो चुके हैं। इसमें सक्रिय केस 79 हैं। स्वस्थ होने वालों की संख्या 5775 है। 91 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की गति धीरे-धीरे बढ़ रही है। इससे जांच तेजी से की जा रही है। संक्रमण से बचाव के लिए सभी को सजग रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि मास्क लगाने के साथ ही सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से जांच तेजी से की जा रही है। संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है। गंभीर स्थिति में भर्ती करने की बेहतर व्यवस्था है। विभाग की ओर से पूरी तैयारी है। जिले में 864 लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन

कस्बे की मुख्य सड़क हुई सैनिटाइज
फरेंदा। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए संक्रमण से बचने के उपाय शुरू हो चुके हैं। रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल के नेतृत्व में कस्बे की प्रमुख सड़कों को सैनिटाइज किया गया। कस्बे के तहसील तिराहा, बस स्टैंड, आंबेडकर तिराहा, मिलगेट, धानी ढाला, दक्षिणी बाईपास सहित अन्य स्थानों पर सैनिटाइज किया गया। इस दौरान सभासद राजकुमार मद्धेशिया, अशोक विश्वकर्मा, गौरी यादव, ध्रुप वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed