फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   13 died in bus accident in Nepal

नेपाल बस दुर्घटना में 13 लोगों की मौत

Wed, 06 Jul 2022 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
13 died in bus accident in Nepal
नेपाल में बस हादसे में 13 की मौत
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज )। नेपाल के रामेछाप के लुभुघाट में मंगलवार सुबह एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 13 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चार घायलों ने धुलीखेल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जिला पुलिस कार्यालय कावरे के डीएसपी हरि खातीवाड़ा ने बताया कि चार घायलों की मौत धुलीखेल अस्पताल में हुई है। मृतकों की पहचान सूनापति ग्राम नगर पालिका-5 निवासी खडका बहादुर बीके व दो अन्य पुरुष व एक महिला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जिला पुलिस कार्यालय रामेछाप प्रमुख राजकुमार थिंग के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बस, पहाड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में कुल 24 यात्री सवार थे। नौ यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को काठमांडू ले जाया गया है। मृतकों की पहचान कावरे के रोशी गांव निवासी समृता तमांग, थुला तमांग, खड़क विक, कमला तमांग, कांची माया, संजू, अलीमगर और सुदीप गजमेर के रूप में हुई है। अन्य दो की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed