{"_id":"627ead8d9202dd2770686d34","slug":"13-died-and-12-injurd-in-nepal-maharajganj-news-gkp436770078","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में जीप दुर्घटना में 13 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में जीप दुर्घटना में 13 की मौत
विज्ञापन
नेपाल : खाई में गिरी जीप, 13 की मौत, 12 घायल
सोनौली (महराजगंज)। नेपाल के स्यांगजा जिले में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह नेपाली नागरिक जीप में सवार होकर मतदान करने जा रहे थे। वालिंग नगर पालिका-4 में पंचमूल अरखलबार के अंडर रोड खंड पर उनकी जीप अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में लग गई। जिला पुलिस कार्यालय स्यांगजा के पुलिस उपाधीक्षक रवींद्र खनाल ने बताया कि हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है, जबकि 12 अन्य घायल हुए हैं। घायलों को गंडकी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। दुर्घटना में मारे गए लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।