{"_id":"6cfc5f14a81f7a943a257b12ae6b222f","slug":"128-nominated-for-pradhan-in-third-phase-of-panchayat-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे चरण के पहले दिन प्रधान के लिए 128 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे चरण के पहले दिन प्रधान के लिए 128 नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो/ महराजगंज
Updated Sun, 22 Nov 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधानी और पंचायत सदस्य के तीसरे चरण के अंतर्गत शनिवार को पहले दिन तीन ब्लॉकों में नामांकन के लिए भीड़ लगी रही। अपने समर्थक के साथ आए उम्मीदवार नामांकन कराने के लिए काफी परेशान रहे। ग्राम प्रधानी और पंचायत चुनाव के तृतीय चरण के लिए ग्राम प्रधान के 282 और पंचायत सदस्य के 3440 पदों के लिए नामांकन होगा।
शनिवार को ब्लॉकों में काफी भीड़ रही। सुबह आठ बजे से ब्लॉकों पर भीड़ लगनी शुरू हो गई। उम्मीदवार समर्थकों के साथ ब्लॉकों पर नामांकन कराने पहुंचे। ग्राम प्रधानी और पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के अंतर्गत तीन ब्लॉकों मिठौरा, सिसवां और निचलौल में मतदान होगा। मिठौरा ब्लॉक में ग्राम प्रधान के लिए 87 और पंचायत सदस्य के लिए 1133 पद हैं। मिठौरा ब्लॉक में शनिवार ग्राम प्रधान पद के लिए 39 और पंचायत सदस्य के लिए 464 लोगों ने नामांकन कराया। सिसवां ब्लॉक में ग्राम प्रधानी के 77 और पंचायत सदस्य के 973 पद हैं, पहले दिन ग्राम प्रधान पद के लिए 152 और पंचायत सदस्य के लिए 235 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। निचलौल ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 108 और पंचायत सदस्य के 1334 पद हैं।
शनिवार को पहले दिन ग्राम प्रधान पद के लिए 237 और पंचायत सदस्य के लिए 427 उम्मीदवारों ने किया। तीसरे चरण के नामांकन पत्रों की जांच 24 और 26 नवंबर को होगी। उम्मीदवारी वापस 27 नवंबर को सुबह आठ बजे से तीन बजे तक होगी। इसके बाद चुनाव चिह्नों का वितरण होगा। पांच नवंबर को मतदान सुबह सात बजे से होगा। जबकि मतों की गणना 12 दिसंबर को प्रारंभ हो जाएगी।