{"_id":"5c1141d7bdec22418644f7dc","slug":"121544634839-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर स्ट्रीट लाइट से रोशन होंगे 37 मुसहर गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर स्ट्रीट लाइट से रोशन होंगे 37 मुसहर गांव
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
मुसहर ग्राम बढ़या मुस्तकिल में खेलते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। वन ग्राम की तर्ज पर जिले के सभी 37 मुसहर गांव भी सोलर स्ट्रीट लाइट से रोशन होंगे। इसके लिए नेडा विभाग ने सभी मुसहर गांवों को रोशन करने के लिए 236 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए शासन में प्रस्ताव भेजा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद सभी मुसहर गांवों की सड़कें व गलियां रोशन हो जाएंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वन ग्रामों व मुसहर गांवों का विकास प्राथमिकता के आधार पर कराने की सोच रखी है। वन ग्रामों का तो कायाकल्प हो रहा है। कल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं। वनटागिंयों के दिन बहुर रहे हैं। वे समाज की मुख्य धारा में तेजी से जुड़ रहे हैं।
वन ग्रामों का हो रहे तेजी से विकास को देखकर अब मुसहर गांव की जनता में भी उम्मीद जगी है कि अब उनके गांव भी सड़कों से जुड़ेंगे और दुधिया रोशनी से नहाएंगे। अन्य सरकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लाभ मिलेगा। गांव की सूरत बदलेगी तो ग्रामीणों की दशा भी बदलेगी। इस संबंध में नेडा के परियोजना अधिकारी उदयभान त्रिापाठी ने बताया कि वनग्राम की तरह सभी 37 मुसहर गांवों को वैकल्पिक ऊर्जा के तहत सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। सभी मुसहर गांवों में 236 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए शासन में प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद मुसहर गांवों में स्ट्रीट लाइट लगवा दिया जाएगा।
इन मुसहर गांवों में लगेगा सोलर स्ट्रीट लाइट
महराजगंज। जिले केे जिन 37 मुसहर गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाने का शासन में प्रस्ताव भेजा गया है, उनमें घुघली ब्लॉक का मुसहर टोला, बृजमनगंज ब्लॉक का दुबौलिया, फुलमनहां, मिठौरा ब्लॉक का नक्शा बक्शा, सिसवां ब्लॉक का गुचिया, बरगदही, खेसरारी, रानीपुर, निचलौल ब्लॉक का डोमा, पैकोली, कलनही, गांधी नगर, रामनगर, सेमरहिया, सिधवारी, औरहवा, बरहवां, पिपरपाती, बढय़ा मुस्तकीम, भेड़िहारी, कटान टोला, रामचंद्रही, चंदा गुलरभार, कजरी, सोहगीबरवां, भोतहा, कोल्हुआ और गुरली रमगढ़वा आदि गांव के नाम हैं।