फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   सोलर लाइट से जगमग होंगे सात वनग्राम

सोलर लाइट से जगमग होंगे सात वनग्राम

Thu, 06 Dec 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
सोलर लाइट से जगमग होंगे सात वनग्राम
सोलर लाइट से जगमग होंगे सात वनग्राम
विज्ञापन

नवटांगियां गांवों में लगेंगे 1532 पैनल
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले के सात वन ग्राम सोलर लाइट से जगमग होंगे। इन सभी वन ग्रामों में कुल 1532 सोलर पैनल लगाए जाएंगे। प्रति सोलर लाइट व पैनल पर सरकार करीब 47 हजार रुपये खर्च करेगी।
लंबे समय से खानाबदोश का जीवन जी रहे वनटागियां समुदाय के लोगों में विकास की किरण की उम्मीद तब जगी, जब पहली जनवरी 2018 को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सभी वन ग्रामों को राजस्व गांव का दर्जा दे दिया। इसके बाद वनटांगियां समुदाय के लोग धीरे धीरे सभी सरकारी योजनाओं के लोग लाभ लेेने लगे। सरकार अब जिले के सभी 18 वनग्रामों में रोशनी की व्यवस्था में जुट गई है। विद्युत व्यवस्था के तहत जहां 11 वनग्रामों का विद्युतीकरण शुरू हो गया है, वहीं अन्य सात वन ग्रामों को सोलर लाइट से जगमग करने की तैयारी है। इसी क्रम मेें सरकार की तरफ से चलाई जा रही सौभाग्य योजना के तहत वनटांगियां समुदाय को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिया जाने लगा है। सोलर लाइट लग जाने से वनटांगियां समुदाय के घरों में न केवल रोशनी की व्यवस्था हो जाएगी बल्कि टीवी देखने व मोबाइल चार्ज करने की सुविधा भी हो जाएगी। सौभाग्य योजना के तहत ही सातों वनग्रामों को सोलर पावर जगमग किया जाएगा।
विज्ञापन

नेडा के परियोजना अधिकारी उदयभान त्रिपाठी ने बताया कि जिन वन ग्रामों को सोलर लाइट से जगमग किया जाना है, उनमें मिठौरा ब्लॉक के वनग्राम हथिअहवा, बलुअहिया, कंपार्ट नंबर 24, लक्ष्मीपुर ब्लॉक के कानपुर दर्रा व तिनकोनिया, सदर ब्लॉक के बीट नर्सरी, परतावल ब्लॉक के दौलतपुर वनग्राम शामिल हैं। इन सभी गांवों में एक सप्ताह के अंदर सोलर लाइट लगाने के काम शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed